पुल के लिए खोदे गड्ढे में गिरकर बाइक सवार घायल
Author Shailesh ambashtha
Updated:
विज्ञापन

पुल के लिए खोदे गड्ढे में गिरकर बाइक सवार घायल
विज्ञापन
किस्को. खरकी छलको डिपा स्थित एकलव्य विद्यालय के पास एनआरइपी विभाग की घोर लापरवाही से एक बाइक सवार दुर्घटना का शिकार हो गया. पुल निर्माण के लिए बिना किसी बैरियर या संकेतक के खोदे गये गड्ढे के कारण सेन्हा निवासी नेजामुल अंसारी की बाइक अनियंत्रित होकर पलट गयी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि संवेदक जफर इकबाल द्वारा सुरक्षा मानकों को ताक पर रखकर कार्य कराया जा रहा है. सड़क की गुणवत्ता भी इतनी खराब है कि 15 दिन में ही पीसीसी उखड़ने लगी है. ग्रामीणों ने विभाग से जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है. वहींए इस संबंध में एनआरइपी विभाग के कनीय अभियंता श्याम बिहारी का कहना है कि सड़क निर्माण कार्य पर नजर रखी जा रही है,घटिया निर्माण नहीं हो रहा है़ वार्षिक माध्यमिक एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा कदाचार मुक्त एवं शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न
लोहरदगा़ झारखंड अधिविद्य परिषद द्वारा वार्षिक माध्यमिक परीक्षा कदाचार मुक्त एवं शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ. लोहरदगा में वार्षिक माध्यमिक परीक्षा को लेकर 18 केंद्र बनाये गये हैं. इसमें कुल परीक्षार्थियों की संख्या 6992 है. परीक्षा में 6937 परीक्षार्थी उपस्थित तथा 55 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. इसी तरह इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए जिले में 14 केंद्र बनाये गये हैं. इसमें परीक्षार्थियों की संख्या 612 है. परीक्षा में 610 परीक्षार्थी उपस्थित हुए तथा दो परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










