एनएच-39 पर बाइक-कार टक्कर, चार युवक घायल, एक की हालत गंभीर

Updated:
विज्ञापन

एनएच-39 पर बाइक-कार टक्कर, चार युवक घायल, एक की हालत गंभीर

विज्ञापन

कुड़ू़ नेशनल हाइवे-39 पर कुड़ू–रांची मुख्य पथ में थाना क्षेत्र के पुराना माराडीह मोड़ स्थित पेट्रोल पंप के समीप बाइक और कार के बीच सीधी टक्कर में चार युवक घायल हो गये. सभी घायलों को इलाज के लिए कुड़ू सीएचसी लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल एक युवक को बेहतर इलाज के लिए रांची स्थित रिम्स रेफर किया गया है. घटना के बाद आल्टो कार सड़क पर पलट गयी, जबकि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी. बताया जाता है कि बाइक पर सवार चिताकोनी गांव निवासी जितेंद्र उरांव, पंकज उरांव, शिवेंद्र उरांव, अमित उरांव और एक अन्य युवक कुड़ू से अपने गांव लौट रहे थे. इसी दौरान कुड़ू से रांची की ओर जा रही तेज रफ्तार आल्टो कार से उनकी बाइक की टक्कर हो गयी. हादसे में सभी बाइक सवार घायल हो गये. ग्रामीणों की मदद से घायलों को सीएचसी पहुंचाया गया. प्राथमिक इलाज के बाद जितेंद्र उरांव को रिम्स रेफर किया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है. इधर, एक अन्य घटना में लाधुप सेन्हा गांव निवासी शनि मुंड़ा बाइक दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया. उसका इलाज कुड़ू सीएचसी में जारी है. पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola