ePaper

हमारा लक्ष्य पार्टी समर्थित प्रत्याशी को चुनाव जिताना: शनि टोप्पो

Updated at : 05 Feb 2026 7:48 PM (IST)
विज्ञापन
हमारा लक्ष्य पार्टी समर्थित प्रत्याशी को चुनाव जिताना: शनि टोप्पो

नगर परिषद चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी जिला कमेटी की बैठक जिला कार्यालय में संपन्न हुई .

विज्ञापन

भारतीय जनता पार्टी जिला कमेटी की बैठक

लोहरदगा, नगर परिषद चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी जिला कमेटी की बैठक जिला कार्यालय में संपन्न हुई . बैठक का शुभारंभ पार्टी संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवम श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पार्चन दीप प्रज्वलन एवम वंदे मातरम गीत से किया गया. मौके पर नगर परिषद चुनाव प्रभारी शनि कुमार टोप्पो ने कहा कि लोहरदगा में विपरीत परिस्थियों में भी हमें पार्टी समर्थित उम्मीदवार अनिल उरांव को नगर परिषद अध्यक्ष का चुनाव जितना है. इसे लेकर चुनाव प्रबंधन की बारीकियों की जानकारी देते हुए कहा कि चुनाव को चैलेंज की तरह लेना चाहिये.उन्होंने चुनाव सम्पन होने तक एक -एक कार्यकर्ता को अधिक से अधिक समय चुनाव कार्य मे लगने की बात कही. पूर्व विधान पार्षद प्रवीण कुमार सिंह ने कहा कि चुनाव में कई उम्मीदवार होते है पर नगर परिषद का चुनाव लोक सभा, विधान सभा चुनाव से विल्कुल अलग होता है.यह स्थानीय चुनाव है. इस चुनाव में उम्मीदवार की छवि, क्रिया कलाप उसका चरित्र काफी मायने रखता है. भाजपा पार्टी समर्थित उम्मीदवार अनिल उरांव की छवि सभी प्रत्याशियों से बेहतर है युवा है ,कर्मठ है,मिलनसार है मृदुभाषी है,दूसरे के दुख सुख में सहयोगी है,इसे जनता का अपार समर्थन मिलने वाला है. पार्टी समर्थित उम्मीदवार अनिल उरांव ने कहा कि मैं अपने कार्यकर्ताओं के बल पर नगर अध्यक्ष बन कर एक एक नगर वासियों की आकांक्षाओं पर खरा उतरूंगा. बैठक में माटी कला बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष श्री चंद प्रजापति,चेम्बर ऑफ कॉमर्स लोहरदगा अध्यक्ष सह विहिप जिला अध्यक्ष रितेश कुमार साहू,पूर्व जिला अध्यक्ष राकेश प्रसाद,मदन मोहन पाठक सहित नगर एवम मंडल क्षेत्र के कई कार्यकर्ताओ ने भी अपने विचार रखे.बैठक का संचालन महामंत्री पशुपति नाथ पारस एवम धन्यवाद ज्ञापन सामेला भगत ने किया.मौके पर आजाद शत्रु, अशोक खत्री, विनोद राय, परमेश्वर साहू, अजय पंकज,जगनन्दन पौराणिक, हर्षनाथ महतो,नवीन कुमार टिंकू,अखज प्रजापति,सरिता देवी,बाल कृष्णा सिंह, राजकुमार वर्मा, जितेंद्र महतो, अशोक साहू,नवल साहू, बाल्मीकि कुमार, ईश्वरी मोहन शर्मा,राज किशोर साहू अन्य भाजपाई उपस्थित थे.

विज्ञापन
VIKASH NATH

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

VIKASH NATH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola