सुनहरी यादों के साथ बलदेव साहू मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट संपन्न, यादगार बना आयोजन

Updated:
विज्ञापन
सुनहरी यादों के साथ बलदेव साहू मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट संपन्न, यादगार बना आयोजन

सुनहरी यादों के साथ बलदेव साहू मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट संपन्न, यादगार बना आयोजन

विज्ञापन

लोहरदगा़ खेल, ग्लैमर और रोमांच का अद्भुत संगम बना बलदेव साहू मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट शुक्रवार को सुनहरी यादों के साथ संपन्न हो गया. नौ फरवरी से शुरू हुआ यह आयोजन लोहरदगा के इतिहास में एक मिसाल बन गया है. उद्घाटन समारोह में रूसी बैंड की धुन, शानदार आतिशबाजी और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया था. ऐसा भव्य दृश्य लोहरदगा के लोगों ने पहले कभी स्थानीय स्तर पर नहीं देखा था. ग्लैमर और खेल का तड़का : टूर्नामेंट के पहले दिन प्रसिद्ध भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने अपनी प्रस्तुति से न केवल लोगों का मनोरंजन किया, बल्कि खिलाड़ियों का हौसला भी बढ़ाया. राज्यसभा के पूर्व सांसद सह जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष धीरज प्रसाद साहू के नेतृत्व में की गयीं व्यवस्थाएं चर्चा का केंद्र रहीं. व्यवस्थित स्टेडियम, अनुशासित दर्शक और सुरक्षा के पुख्ता इंतजामों ने इस आयोजन की खूबसूरती पर चार चांद लगा दिये. जुटे कई दिग्गज, बढ़ा उत्साह : समापन समारोह में राज्य के मुख्यमंत्री, राज्य सरकार के मंत्रियों, विधायकों और झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन (जेएससीए) के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व सचिव सहित कई गणमान्य लोगों की गरिमामय मौजूदगी रही. इस आयोजन को देखने के लिए केवल जिले से ही नहीं, बल्कि दूर-दराज के क्षेत्रों से भी काफी संख्या में खेल प्रेमी लोहरदगा पहुंचे थे. भविष्य में होगा और भी भव्य आयोजन : धीरज प्रसाद साहू ने आयोजन की सफलता का श्रेय सभी के सहयोग को दिया. उन्होंने आश्वस्त किया कि आने वाले दिनों में इससे भी भव्य और बेहतर टूर्नामेंट आयोजित किये जायेंगे. इस आयोजन से ग्रामीण क्षेत्रों से आये युवा खिलाड़ियों को काफी कुछ सीखने को मिला और उनका मनोबल बढ़ा. इनका रहा सराहनीय योगदान : टूर्नामेंट को सफल बनाने में लोहरदगा जिला क्रिकेट एसोसिएशन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने पूरी मुस्तैदी दिखायी. इनमें मुख्य रूप से आलोक राय, भास्कर दास गुप्ता, आशीष कुमार, अमित, संजय बर्मन, डॉ अजय साहदेव, विशाल महेंद्रू, दिनेश अग्रवाल, हाजी जबारुल, प्रवीण ठाकुर, राजेश महतो सहित अन्य सदस्यों का योगदान सराहनीय रहा.

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola