सभी पोलिंग पार्टियां मतदान के एक दिन पूर्व डिस्पैच सेंटर से रवाना होंगी

Updated:
विज्ञापन

सभी पोलिंग पार्टियां मतदान के एक दिन पूर्व डिस्पैच सेंटर से रवाना होंगी

विज्ञापन

लोहरदगा़ नगरपालिका निर्वाचन 2026 को लेकर उपायुक्त डॉ ताराचंद की अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष में सभी कोषांगों के वरीय और नोडल पदाधिकारियों की बैठक हुई. बैठक में आदर्श आचार संहिता के कड़ाई से पालन और सौंपे गये दायित्वों के समयबद्ध निर्वह्न का निर्देश दिया गया. पोलिंग पार्टियों का समय पर मिलान सुनिश्चित करें : उपायुक्त ने निर्वाचन, कार्मिक, मतपत्र व मतपेटिका, सामग्री, परिवहन, विधि व्यवस्था-सह-आचार संहिता, हेल्पलाइन व जनशिकायत, प्रेक्षक, मीडिया, निर्वाचन व्यय अनुश्रवण, सूचना तकनीकी और नियंत्रण कक्ष कोषांगों की तैयारियों की समीक्षा की. उन्होंने कहा कि सभी पोलिंग पार्टियां मतदान के एक दिन पूर्व समाहरणालय परिसर में बन रहे डिस्पैच सेंटर से रवाना होंगी. पोलिंग पार्टियों का समय पर मिलान सुनिश्चित किया जाये, ताकि वे निर्धारित समय पर बूथों तक पहुंच सकें. बूथों पर मूलभूत सुविधाओं की जांच का निर्देश : बूथों पर बिजली, पानी, शौचालय, दरवाजे और खिड़कियों सहित मूलभूत सुविधाओं की जांच के निर्देश दिये गये. प्रशिक्षण कोषांग को समय पर प्रशिक्षण संपन्न कराने और कार्मिक कोषांग को मतदान व मतगणना के लिए आवश्यक पदाधिकारियों तथा कर्मियों की सूची तैयार करने को कहा गया. स्टैटिक सर्विलांस टीम को सतर्कता से जांच करने तथा स्वीप गतिविधियों को नियमित रूप से संचालित कर अधिकाधिक मतदाताओं को जागरूक करने का निर्देश दिया गया. बैठक में उप विकास आयुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत, सामान्य प्रेक्षक मो मुस्तकीम अंसारी, अपर समाहर्ता जितेंद्र मुंडा, आइटीडीए परियोजना निदेशक सुषमा नीलम सोरेंग समेत सभी कोषांगों के वरीय व नोडल पदाधिकारी मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola