लोहरदगा नगर परिषद चुनाव के बाद अब उपाध्यक्ष की कुर्सी के लिए बिछने लगी बिसात

Updated:
विज्ञापन

लोहरदगा नगर परिषद चुनाव के बाद अब उपाध्यक्ष की कुर्सी के लिए बिछने लगी बिसात

विज्ञापन

लोहरदगा़ नगर परिषद चुनाव के परिणाम घोषित होने के बाद अब शहर की राजनीति की धुरी उपाध्यक्ष पद के चुनाव पर टिक गयी है. उपाध्यक्ष की कुर्सी पर कब्जा जमाने के लिए संभावित उम्मीदवारों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है, जिससे शहर का सियासी तापमान अचानक बढ़ गया है. पार्षदों के दरवाजे पर दस्तक : उपाध्यक्ष पद के लिए दावेदारी पेश करने वाले नेता अब सीधे नवनिर्वाचित पार्षदों से संपर्क साध रहे हैं. समर्थन जुटाने के लिए व्यक्तिगत मुलाकातों का सिलसिला शुरू हो गया है. सूत्रों की मानें तो शहर के कई ठिकानों और पार्षदों के घरों पर गुप्त बैठकों का दौर चल रहा है, जहां भविष्य की रणनीति तैयार की जा रही है. विभिन्न राजनीतिक गुट सक्रिय हो गये हैं और वे अपने समर्थक पार्षद को जीत दिलाने के लिए साम, दाम, दंड और भेद की नीति अपना रहे हैं. पर्दे के पीछे से रणनीति, ””””वेट एंड वॉच”””” की स्थिति : नगर परिषद की राजनीति में इन दिनों हलचल तेज है, लेकिन कई पार्षद अभी भी अपने पत्ते खोलने से बच रहे हैं. ये पार्षद स्थिति को भांपने में जुटे हैं और सही समय का इंतजार कर रहे हैं. राजनीतिक गलियारों में इस बात की भी चर्चा है कि इस बार चुनाव में धनबल का इस्तेमाल हो सकता है. बढ़ती महंगाई और चुनाव में हुए खर्च को देखते हुए, पार्षद भी अब फूंक-फूंक कर कदम रख रहे हैं. आने वाले दिनों में बढ़ेगी सक्रियता : जैसे-जैसे उपाध्यक्ष चुनाव की प्रक्रिया नजदीक आ रही है, राजनीतिक गतिविधियां और तेज होती जा रही हैं. फिलहाल, पार्षदों के बीच समीकरण बैठाने और बहुमत का जादुई आंकड़ा जुटाने की जद्दोजहद जारी है. अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि किसके सिर उपाध्यक्ष का ताज सजेगा और किसके पाले में बाजी जायेगी. फिलहाल लोहरदगा की राजनीति में चर्चाओं का बाजार गर्म है और ऊंट किस करवट बैठेगा, यह देखना दिलचस्प होगा.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola