लोहरदगा : DC संदीप कुमार मीना ने की JSLPS की समीक्षा, SHG गठन में तेजी लाने का दिया निर्देश

Updated:
विज्ञापन

बैठक करते डीसी | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

लोहरदगा डीसी ने जेएसएलपीएस की बैठक में एसएचजी गठन, क्रेडिट लिंकेज और लखपति दीदी योजना को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन

लोहरदगा. उपायुक्त संदीप कुमार मीना की अध्यक्षता में बुधवार को जेएसएलपीएस की समीक्षा बैठक हुई. बैठक में प्रखंडवार स्वयं सहायता समूह (एसएचजी), ग्राम संगठन (वीओ) और क्लस्टर लेवल फेडरेशन (सीएलएफ) के गठन, क्रेडिट लिंकेज, ई-केवाइसी, बैंक खाते और आजीविका गतिविधियों समेत विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई. उपायुक्त ने सभी प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधकों को निर्धारित लक्ष्य के अनुसार एसएचजी, वीओ और सीएलएफ के गठन में तेजी लाने का निर्देश दिया. उन्होंने एनआरएलएम के तहत पात्र परिवारों को एसएचजी से जोड़कर आजीविका, कृषि, उद्योग और अन्य आर्थिक गतिविधियों से जोड़ने को कहा.

विज्ञापन

बैंक खाते और ई-केवाइसी पर जोर

उपायुक्त ने सभी एसएचजी को समय पर क्रेडिट लिंकेज उपलब्ध कराने, बैंक खाते खोलने और सदस्यों का शत-प्रतिशत ई-केवाइसी कराने पर जोर दिया. जिन समूहों के बैंक खाते नहीं खुले हैं, उनके दस्तावेज एक सप्ताह के भीतर संबंधित बैंकों में जमा कराने का निर्देश दिया गया.

महिलाओं को रोजगार से जोड़ने की पहल

फूलो-झानो आशीर्वाद अभियान के तहत चिह्नित महिलाओं को कृषि, पशुपालन और अन्य योजनाओं से जोड़ने को कहा गया. इच्छुक महिलाओं को इलेक्ट्रिक तीन पहिया वाहन के लिए ऋण और प्रशिक्षण उपलब्ध कराने का भी निर्देश दिया गया. बैठक में जेंडर रिसोर्स सेंटर को प्रभावी बनाने, सीएलएफ की बैठकों में नशामुक्ति की शपथ दिलाने और नियमित रूप से रक्तदान शिविर आयोजित करने पर भी चर्चा हुई.

व्यावहारिक कार्ययोजना तैयार करने का निर्देश

उपायुक्त ने लखपति दीदियों का डिजिटल पंजीकरण कराने और इंटीग्रेटेड फार्मिंग व प्रोसेसिंग यूनिट के लिए व्यावहारिक कार्ययोजना तैयार करने का निर्देश दिया. बैठक में उप विकास आयुक्त राज महेश्वरम, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी आलोका चौधरी, डीपीएम जेएसएलपीएस संजय गुप्ता, सभी बीपीएम और संबंधित पदाधिकारी-कर्मी मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola