महिला ने फांसी लगा कर की आत्महत्या

Updated at : 21 Jul 2016 6:30 AM (IST)
विज्ञापन
महिला ने फांसी लगा कर की आत्महत्या

घटना सेन्हा थाना क्षेत्र के कल्हेपाट की सेन्हा-लोहरदगा : सेन्हा थाना क्षेत्र के कल्हेपाट निवासी सयूब अंसारी की पहली पत्नी हतिमन बीबी (48 वर्ष) ने घर के पीछे स्थित अमरूद पेड़ में फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली. बताया जाता है कि हतिमन की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी. हतिमन बीबी अपने पति से अलग […]

विज्ञापन
घटना सेन्हा थाना क्षेत्र के कल्हेपाट की
सेन्हा-लोहरदगा : सेन्हा थाना क्षेत्र के कल्हेपाट निवासी सयूब अंसारी की पहली पत्नी हतिमन बीबी (48 वर्ष) ने घर के पीछे स्थित अमरूद पेड़ में फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली. बताया जाता है कि हतिमन की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी. हतिमन बीबी अपने पति से अलग बेटी साजिदा खातून (17 वर्ष) के साथ रहती थी. वह बाजार में चूड़ी बेच कर गुजारा करती थी. साजिदा ने बताया कि रात में खाना खा कर वह मां के साथ सो गयी थी. मां कब उठ कर बाहर चली गयी, यह हमें पता नहीं चला. सुबह जगने पर मां को बिस्तर पर नहीं देखा.
उसने आस- पास जाकर खओजबीन की. इस दाैरान मां को घर के पीछे अमरूद के पेड़ से लटके हुए देखा. इस संबंध में थाना प्रभारी जगरनाथ उरांव ने कहा कि प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला लगता है. पोस्टमार्टम एवं अनुसंधान के बाद ही मामले का खुलासा होगा. बताया जाता है कि हतिमन बीबी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी. वह इसकी दवा खा रही थी.
उसने दो माह पहले भी कुएं में कूद कर आत्महत्या का प्रयास किया था. उस समय लोगों ने उसे बचा लिया था. लोगों का कहना है कि हतिमन बीबी गरीबी के कारण आत्महत्या करने को मजबूर भी हुई होगी. उसके दो बेटे एवं एक बेटी हैं. बड़ा बेटा किस्को में रहता है. पति भी अलग रहते हैं. घर की माली हालत खराब है. ऐसे में वह काफी परेशान रहती थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola