ePaper

68.72 प्रतिशत मतदाताओं ने किया मताधिकार का प्रयोग, शांतिपूर्ण रहा मतदान

Updated at : 23 Feb 2026 8:15 PM (IST)
विज्ञापन
68.72 प्रतिशत मतदाताओं ने किया मताधिकार का प्रयोग, शांतिपूर्ण रहा मतदान

68.72 प्रतिशत मतदाताओं ने किया मताधिकार का प्रयोग, शांतिपूर्ण रहा मतदान

विज्ञापन

लोहरदगा़ जिला और पुलिस प्रशासन की मुस्तैदी से नगर परिषद चुनाव सोमवार को पूरी तरह निष्पक्ष, भयमुक्त और शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हो गया. मतदान सुबह सात बजे शुरू होकर शाम पांच बजे तक चला. चुनाव कार्य में प्रतिनियुक्त सभी अधिकारी और कर्मचारी समय पर अपने बूथों पर पहुंच गये थे, जिसके फलस्वरूप पूरी प्रक्रिया सुचारू रूप से संचालित हुई़ शहर के 46 मतदान केंद्रों पर सुबह सात बजे से पहले ही मतदाताओं की लंबी कतारें लग गयी थीं. पहले मतदान, फिर जलपान के संकल्प के साथ पहुंचे मतदाताओं में महिलाओं की संख्या उल्लेखनीय रही. पुरुष मतदाताओं ने भी संयम का परिचय देते हुए महिलाओं को पहले मतदान के लिए प्रेरित किया. कुल 43,070 मतदाताओं में से 68.72 प्रतिशत लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. प्रशासन की सक्रियता के कारण किसी भी केंद्र से अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली. मतदान का प्रतिशत (समयवार) : सुबह 9 बजे तक : 11.40% सुबह 11 बजे तक : 24.32% दोपहर 1 बजे तक : 38.89% दोपहर 3 बजे तक : 52.87% शाम 5 बजे तक (कुल) : 68.72% डीडीसी ने दिया मानवता का परिचय

लोहरदगा. संवेदनशील अधिकारियों के व्यवहार के लोग कायल हो जाते हैं. ऐसा ही नजारा लोहरदगा में मतदान के दिन देखने को मिला. एक दिव्यांग महिला व्हीलचेयर में बैठकर मतदान के लिए मतदान केंद्र पहुंची तो वहां मौके पर मौजूद लोहरदगा के डीडीसी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने खुद उस महिला की मदद की. डीडीसी ने उस महिला के व्हील चेयर को मतदान केंद्र के अंदर तक पहुंचाया और फिर मतदान के बाद उस महिला को व्हीलचेयर में ही बिठाकर बाहर तक लाया. इस दृश्य को देखकर तमाम लोग गदगद हो गये. लोगों ने कहा कि एक आइएएस अधिकारी का काम ही उन्हें महान बनाती है.

विज्ञापन
SHAILESH AMBASHTHA

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

SHAILESH AMBASHTHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola