मुहर्रम आज, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

Published at :15 Nov 2013 4:06 AM (IST)
विज्ञापन
मुहर्रम आज, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

कुडू (लोहरदगा) : मुहर्रम के मौके पर शुक्रवार को शोभा यात्रा निकाली जायेगी. बटमटोला में टाकू, जीमा, लावागाई, ननतिलो के अखाड़ों का मिलन होगा. इंदिरा गांधी चौक के समीप खिलाड़ी अपनी प्रतिभा दिखायेंगे. इसके बाद पंडरा में मेला एवं प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है. पंडरा के बाद शाम में चंडू ईदगाह मैदान में करबला […]

विज्ञापन

कुडू (लोहरदगा) : मुहर्रम के मौके पर शुक्रवार को शोभा यात्रा निकाली जायेगी. बटमटोला में टाकू, जीमा, लावागाई, ननतिलो के अखाड़ों का मिलन होगा. इंदिरा गांधी चौक के समीप खिलाड़ी अपनी प्रतिभा दिखायेंगे.

इसके बाद पंडरा में मेला एवं प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है. पंडरा के बाद शाम में चंडू ईदगाह मैदान में करबला में शिरनी चढ़ाया जायेगा. मुहर्रम को लेकर सारी तैयारी पूरी कर ली गयी है.

थानेदार ने की बैठक : मुहर्रम को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये हैं. गुरुवार को थाना प्रभारी पतरस नाग ने सभी पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक की एवं कई दिशा-निर्देश जारी किया. शोभा यात्रा के साथ पुलिस का गश्ती दल चलेगी. पुलिस बल के साथ दंडाधिकारी नियुक्त किये गये हैं. थाना प्रभारी ने अफवाहों पर ध्यान देने की बात एवं अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने की बात कही.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola