केसीसी ऋण शिविर में 25 किसानों ने दिया आवेदन

Updated:
विज्ञापन

किस्को : किस्को प्रखंड क्षेत्र के खरकी पंचायत में बैंक ऑफ इंडिया की ओर से केसीसी ऋण शिविर लगाया गया. इसमें 25 किसानों ने केसीसी ऋण के लिए आवेदन जमा किया. शिविर में बीआेआइ शाखा के सहायक प्रबंधक राहुल केसरी ने कहा कि किसान केसीसी ऋण का लाभ उठाये़ं प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना लाभुकों को […]

विज्ञापन

किस्को : किस्को प्रखंड क्षेत्र के खरकी पंचायत में बैंक ऑफ इंडिया की ओर से केसीसी ऋण शिविर लगाया गया. इसमें 25 किसानों ने केसीसी ऋण के लिए आवेदन जमा किया.

आपके शहर में

विज्ञापन

शिविर में बीआेआइ शाखा के सहायक प्रबंधक राहुल केसरी ने कहा कि किसान केसीसी ऋण का लाभ उठाये़ं प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना लाभुकों को प्राथमिकता के आधार पर एवं अन्य किसानों को भी ऋण दिया जा रहा है. केसीसी ऋण के साथ प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना एवं अटल पेंशन योजना से पंजीकरण किया जायेगा.

इसके अलावे पुराने केसीसी ऋण में बढ़ोतरी कराने से संबंधित जानकारी दी गयी. बताया गया कि जो किसान शिविर में केसीसी ऋण के लिए आवेदन जमा नहीं कर पाये हैं वह बैंक ऑफ इंडिया शाखा में जमा कर सकते हैं. मौके पर खरकी पंचायत की मुखिया चांदमनी उरांव, गुलाम मेंहदी व वार्ड सदस्य मौजूद थे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola