कर्फ्यू के दौरान हर ओर पसरा सन्नाटा

Updated at : 25 Jan 2020 12:42 AM (IST)
विज्ञापन
कर्फ्यू के दौरान हर ओर पसरा सन्नाटा

लोहरदगा : लोहरदगा शहर में हर ओर सन्नाटा पसरा हुआ है. कर्फ्यू के कारण सिर्फ पुलिस के वाहन एवं कर्फ्यू का एनाउंस करनेवाले वाहन घुम रहे हैं. यहां की सन्नाटे को सायरन वाले वाहन तोड रहे हैं. पूरे इलाके में कर्फ्यू लगा हुआ है. लोगों को हिदायत दी जा रही है वे लोग अपनी घरो […]

विज्ञापन

लोहरदगा : लोहरदगा शहर में हर ओर सन्नाटा पसरा हुआ है. कर्फ्यू के कारण सिर्फ पुलिस के वाहन एवं कर्फ्यू का एनाउंस करनेवाले वाहन घुम रहे हैं. यहां की सन्नाटे को सायरन वाले वाहन तोड रहे हैं. पूरे इलाके में कर्फ्यू लगा हुआ है. लोगों को हिदायत दी जा रही है वे लोग अपनी घरो में ही रहें. घरो से बाहर न निकले.

लोगों में खौफ देखा जा रहा है. वहीं कर्फ्यू के दौरान अफवाहो का बाजार भी गर्म है. तरह तरह की अफवाह फैल रही है. लोग इसकी चर्चा कर रहे हैं. तमाम लोग अफवाहो पर ध्यान न देने की भी बात कह रहे हैं. ग्रामीण इलाको को लेकर कई खबरे आ रही है जो कि पडताल के बाद सही साबित नही हो रही है. पुलिस पुरे इलाके में तैनात है और जिले के आला अधिकारी लगातार गश्ती कर रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola