बॉक्साइट ढुलाई वाले स्थान पर वाटर स्प्रिंकल लगायें

Updated:
विज्ञापन

हिंडालको प्रबंधन को शहर में एक नियत स्थान पर हवा की गुणवत्ता दर्शाने वाला डिसप्ले लगाने का निर्देश लोहरदगा : उपायुक्त आकांक्षा रंजन की अध्यक्षता में जिला पर्यावरण समिति की बैठक हुई. इसमें उपायुक्त ने जिले में प्रदूषण नियंत्रण को लेकर पदाधिकारियों को कई आवश्यक निर्देश दिये. बैठक में शहर में एक नियत स्थान पर […]

विज्ञापन

हिंडालको प्रबंधन को शहर में एक नियत स्थान पर हवा की गुणवत्ता दर्शाने वाला डिसप्ले लगाने का निर्देश

आपके शहर में

विज्ञापन
लोहरदगा : उपायुक्त आकांक्षा रंजन की अध्यक्षता में जिला पर्यावरण समिति की बैठक हुई. इसमें उपायुक्त ने जिले में प्रदूषण नियंत्रण को लेकर पदाधिकारियों को कई आवश्यक निर्देश दिये. बैठक में शहर में एक नियत स्थान पर हवा की गुणवत्ता दर्शाने वाला डिसप्ले लगाने का निर्देश हिंडालको प्रबंधन को दिया गया.
साथ ही वायु प्रदूषण से बचने के लिए बॉक्साइट ढुलाई वाले स्थान पर वाटर स्प्रिंकल लगाने का भी निर्देश दिया. बैठक में सभी पेट्रोल पंपों पर प्रदूषण जांच केंद्र की व्यवस्था करने और सर्टिफिकेट जारी करने का निर्देश दिया गया. पेट्रोल पंप मालिकों को पर्यावरण की रक्षा और वायु की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए अधिक से अधिक पेड़-पौधे लगाने का निर्देश दिया गया.
ध्वनि प्रदूषण नहीं हो इसके लिए रात्रि 10 बजे के बाद लाउडस्पीकर/ डीजे का प्रयोग नहीं करने के अनुपालन का भी निर्देश दिया गया. बैठक में संबंधित विभागों तथा अधिकारियों को जिला पर्यावरण प्लान से संबंधित डाटा उपलब्ध कराने को कहा. बैठक में कहा गया कि शहरी क्षेत्र में वाहनों की गति सीमा से संबंधित होर्डिंग लगाया जाये. ताकि लोग अपनी गति सीमा के अंदर चलें.
इससे दुर्घटना में कमी तो आयेगी ही, वायु प्रदूषण में भी कमी आयेगी. मौके पर वन प्रमंडल पदाधिकारी विकास कुमार उज्ज्वल, जिला परिवहन पदाधिकारी अमित बेसरा, सिविल सर्जन डॉ विजय कुमार, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता मौजूद थे.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola