शौचालय निर्माण में नहीं हो रहा मानक का पालन

Updated at : 15 Jan 2020 11:49 PM (IST)
विज्ञापन
शौचालय निर्माण में नहीं हो रहा मानक का पालन

कुडू : पेयजल एवं स्वच्छता विभाग द्वारा बेस लाइन सर्वे में छूटे ग्रामीणों का शौचालय निर्माण कराया जा रहा है. शौचालय निर्माण कार्य संबंधित पंचायत के मुखिया व जल सहिया द्वारा कराया जा रहा है. शौचालय निर्माण में गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा जा रहा है. प्रखंड के सलगी, बड़कीचांपी, सुंदरू, जिमा, लावागाई, कुडू, टाटी, […]

विज्ञापन

कुडू : पेयजल एवं स्वच्छता विभाग द्वारा बेस लाइन सर्वे में छूटे ग्रामीणों का शौचालय निर्माण कराया जा रहा है. शौचालय निर्माण कार्य संबंधित पंचायत के मुखिया व जल सहिया द्वारा कराया जा रहा है. शौचालय निर्माण में गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा जा रहा है.

प्रखंड के सलगी, बड़कीचांपी, सुंदरू, जिमा, लावागाई, कुडू, टाटी, पंडरा, ककरगढ, चंदलासो, जिंगी, उडुमूडू, चीरी व अन्य पंचायतों के गांवों में जल सहियाओं के माध्यम से शौचालय का निर्माण कराया जाना है. शौचालय निर्माण के लिए विभाग द्वारा प्रति शौचालय लगभग 12 हजार रुपये आवंटित किया गया है. लेकिन शौचालय निर्माण जैसे-तैसे कराया जा रहा है. इससे शौचालय निर्माण का उद्देश्य विफल साबित होते नजर आ रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola