चाचा ने नाबालिग भतीजी से किया दुष्कर्म का प्रयास

Updated:
विज्ञापन

कुड़ू थाना में मामला दर्ज, आरोपी फरार कुड़ू : चाचा-भतीजी के पवित्र रिश्ते को शर्मसार करते हुए नाबालिग भतीजी के साथ चाचा द्वारा दुष्कर्म के प्रयास का मामला बुधवार शाम को प्रकाश में आया. मामले को लेकर पीड़िता की मां ने आरोपी कुड़ू ब्लाक मोड़ निवासी एजाजुल अंसारी उर्फ खुर्शीद के खिलाफ कुड़ू थाने में […]

विज्ञापन

कुड़ू थाना में मामला दर्ज, आरोपी फरार

आपके शहर में

विज्ञापन

कुड़ू : चाचा-भतीजी के पवित्र रिश्ते को शर्मसार करते हुए नाबालिग भतीजी के साथ चाचा द्वारा दुष्कर्म के प्रयास का मामला बुधवार शाम को प्रकाश में आया.

मामले को लेकर पीड़िता की मां ने आरोपी कुड़ू ब्लाक मोड़ निवासी एजाजुल अंसारी उर्फ खुर्शीद के खिलाफ कुड़ू थाने में लिखित आवेदन देकर नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है़ पीड़िता ने पुलिस को दिये लिखित बयान में बताया है कि पिछले 28 दिसंबर को वह अपने चाचा एजाजुल अंसारी उर्फ खुर्शीद के साथ अपनी बुआ के घर से मोटरसाइकिल से लौट रही थी.

इसी क्रम में उसके चाचा ने रास्ते में कुड़ू थाना से दो किलोमीटर दूर टिको नदी के समीप बाइक खड़ी कर उसे पास के मकई के खेत में ले गया और दुष्कर्म करने का प्रयास करने लगा़ नाबालिग के मौके पर जोर-जोर से रोने व शोर मचाते देख चाचा ने उसे छोड़ दिया़

आरोपी चाचा ने इस बात की जानकारी घर में या किसी और को देने पर जान से मार देने की धमकी देकर नाबालिग को चुप कराया़ इसके बाद उसे बाइक से उसके घर लेकर आया और उसे छोड़ कर फरार हो गया. डरी-सहमी बच्ची ने इसकी जानकारी अपनी मां को दी़

इसके बाद जब बच्ची की मां आरोपी से पूछने गयी तो उसने उसे मारने का प्रयास किया. इसके बाद मां अपनी नाबालिग बेटी को लेकर बुधवार शाम कुड़ू थाना पहुंची और मामला दर्ज कराया़ कुड़ू थाना पुलिस ने कांड संख्या 05/2020 में धारा 376 एबी, 506 भादवि और 8 पोस्को एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दी है.

मामले की जानकारी मिलने पर लोहरदगा के एसडीपीओ जितेंद्र कुमार सिंह बुधवार देर शाम कुड़ू थाना पहुंचे और मामले की जानकारी ली़ उन्ंने पुलिस को तुरंत आरोपी को गिरफ्तार करने का आदेश दिया. समाचार लिखे जाने तक आरोपी फरार था.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola