सीआरपीएफ जवान का उड़ा पैर, एम्स रेफर
लोहरदगा : भाकपा माोवादियों द्वारा जंगल में लगाये गये आइइडी ब्लास्ट के विस्फोट का सिलसिला जारी है. पिछले 13 दिनों में अब तक तीन ब्लास्ट हो चुके हैं. बुधवार को बगड़ू थाना क्षेत्र के केकरांग घाटी में झरना के पास बुधवार को लैंडमाइन विस्फोट हुआ. इसमें नक्सल विरोधी सर्च अभियान में गये सीआरपीएफ 158 बटालियन […]
लोहरदगा : भाकपा माोवादियों द्वारा जंगल में लगाये गये आइइडी ब्लास्ट के विस्फोट का सिलसिला जारी है. पिछले 13 दिनों में अब तक तीन ब्लास्ट हो चुके हैं. बुधवार को बगड़ू थाना क्षेत्र के केकरांग घाटी में झरना के पास बुधवार को लैंडमाइन विस्फोट हुआ. इसमें नक्सल विरोधी सर्च अभियान में गये सीआरपीएफ 158 बटालियन का जवान अभिजीत उरांव का बायां पैर उड़ गया है.
आपके शहर में
घायल अभिजीत को लोहरदगा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. वहां प्राथमिक उपचार के बाद हेलिकॉप्टर से रांची के मेडिका लाया गया. इसके बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए एम्स भेजा गया. घायल जवान मूल रूप से रांची के बेड़ो थाना क्षेत्र के तुतुलो के निवासी है. इनके पिता और भाई रांची के मांडर में रहते हैं. जबकि पत्नी लोहरदगा में रहती हैं.
ब्लास्ट की तीन घटनाएं : 13 दिसंबर को लोहरदगा के पेशरार थाना क्षेत्र के बुलबुल जंगल में आइइडी विस्फोट में ग्रामीण एतवा परहिया की मौत हो गयी थी. जबकि सूरज परहिया घायल हो गये थे. वहीं 23 दिसंबर को झरना के पास लकड़ी चुनने गयी एक लड़की की मौत आइइडी ब्लास्ट में हो गयी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए