चार साल में भी पूरा नहीं हो सका सड़क का निर्माण कार्य

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

लोहरदगा : टाटी मोड़ से चट्टी भाया कैरो नया टोली से चेटर मोड़ तक लगभग 77 करोड़ रुपये की लागत से सड़क निर्माण का कार्य चार साल पहले शुरू हुआ था. चार साल बाद भी इसका निर्माण कार्य पूरा नहीं हुआ है. संवेदक द्वारा कुछ स्थानों तक कालीकरण कर दिया गया है, लेकिन पुल निर्माण […]

विज्ञापन

लोहरदगा : टाटी मोड़ से चट्टी भाया कैरो नया टोली से चेटर मोड़ तक लगभग 77 करोड़ रुपये की लागत से सड़क निर्माण का कार्य चार साल पहले शुरू हुआ था. चार साल बाद भी इसका निर्माण कार्य पूरा नहीं हुआ है. संवेदक द्वारा कुछ स्थानों तक कालीकरण कर दिया गया है, लेकिन पुल निर्माण स्थल पर कार्य पूरा नहीं किया गया है.

विज्ञापन

सिंजो के पास से कैरो तक मेटल बिछा कर लंबे समय से छोड़ दिया गया है. जिसके कारण सड़क के बीचों बीच मेटल पसर गया है. जिससे आने जाने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. मेटल बिछे सड़क पर आये दिन दुर्घटना होते रहती है. इस सड़क में चलना जान जोखिम भरा हो गया है.

चूंकि रोड मेटल के साथ डाला गया डस्ट के उड़ने से पूरी सड़क में धूल ही धूल नजर आता है. जब भी कोई भारी वाहन सामने से पार करता है तो धूल के कारण सामनेवालों को भारी कठिनाई का सामना करना पड़ता है. सड़क में मेटल के बिखरने के कारण अधिकांश मोटरसाइकिल सवार अपना संतुलन खोकर दुर्घटना के शिकार हो जाते हैं. सड़क में चलना दुर्घटना को आमंत्रित करना साबित हो रहा है. संवेदक द्वारा सड़क में पानी नहीं डाला जा रहा है, जिसके कारण काफी परेशानी होती है. सड़क निर्माण कार्य में गुणवत्ता का भी पालन नहीं हो रहा है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola