बेरोजगारी और पलायन होगा चुनावी मुद्दा

Updated:
विज्ञापन

लोहरदगा : लोहरदगा विभानसभा क्षेत्र में चुनाव की तिथि जैसे-जैस नजदीक आ रही है. चुनाव को लेकर प्रत्याशी तो रेस हो ही गये हैं. चौक-चौराहों पर मतदाता भी चर्चा करने में पीछे नहीं हैं. चुनाव के मुद्दे पर आम लोगों से चर्चा की गयी. सुदेश गुप्ता ने कहा कि लोहरदगा विधानसभा क्षेत्र में कई समस्याएं […]

विज्ञापन

लोहरदगा : लोहरदगा विभानसभा क्षेत्र में चुनाव की तिथि जैसे-जैस नजदीक आ रही है. चुनाव को लेकर प्रत्याशी तो रेस हो ही गये हैं. चौक-चौराहों पर मतदाता भी चर्चा करने में पीछे नहीं हैं. चुनाव के मुद्दे पर आम लोगों से चर्चा की गयी. सुदेश गुप्ता ने कहा कि लोहरदगा विधानसभा क्षेत्र में कई समस्याएं हैं. इनमें प्रमुख समस्या बेरोजगारी ओर पलायन है. इसके निदान को लेकर कभी किसी ने सक्रियता नहीं दिखायी है. आज पूरा शहर बॉक्साइट की धूल खाने को विवश है.

आपके शहर में

विज्ञापन

लेकिन यहां एक कारखाना तक नहीं खोला गया. कारखाना खोलने से क्षेत्र के लोगों को रोजगार मिलता और वे अपने शहर में ही रहते. पलायन को विवश नहीं होते. नेसार ने कहा कि चुनाव में मुख्य मुद्दा भ्रष्टाचार एवं बेरोजगारी होगा. भ्रष्टाचार पर अंकुश लगना आवश्यक है. भ्रष्टाचार व्याप्त होने से सभी लोग प्रभावित हो रहे हैं. नसीम का कहना है कि रोजगार की कोई मुकम्मल व्यवस्था नहीं होने से युवा वर्ग कुंठित हो रहा है.

जनप्रतिनिधियों का ध्यान युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने की ओर नहीं है. जिससे युवा परेशान हैं. क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य, सिंचाई की व्यवस्था नहीं है. अतहर अंसारी का कहना है कि क्षेत्र का विकास तो हुआ है लेकिन जिस गति से विकास होना चाहिए था उस गति से नहीं हुआ. क्षेत्र में बहुत सारी समस्याएं हैं. सबसे बड़ी समस्या सड़क जाम है. सड़क जाम के कारण आये दिन दुर्घटना होती है. बाइपास सड़क सबसे ज्यादा जरूरी है. जनप्रतिनिधियों को इस पर ध्यान देना चाहिए. बीरू दत्ता ने कहा कि भ्रष्टाचार एवं बेरोजगारी मुख्य मुद्दा होगा.

व्याप्त भ्रष्टाचार के कारण बेरोजगारी दूर करने को लेकर पहल नहीं हो पा रहा है. बेरोजगारी के कारण लोग पलायन करने को विवश हैं. पलायन ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र से हो रहा है. रिंकू शाह का कहना है कि क्षेत्र में सिंचाई की व्यवस्था तथा बाइपास सड़क का निर्माण आवश्यक है. इसके कारण लोहरदगा का विकास प्रभावित हो रहा है. जनप्रतिनिधियों को इन समस्याओं का निदान करना चाहिए.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola