बिरसा मुंडा के बताये मार्ग पर चलें
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
बिरसा मुंडा की जयंती पर अधिकारियों ने माल्यार्पण किया लोहरदगा : बिरसा मुंडा के जन्मदिवस और झारखंड राज्य के 20वें स्थापना दिवस पर जिले में शंख नदी के किनारे मुख्य सड़क पर अवस्थित बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कार्यक्रम आयोजित किया गया. बिरसा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें उनके बलिदान के लिए याद […]
विज्ञापन
बिरसा मुंडा की जयंती पर अधिकारियों ने माल्यार्पण किया
आपके शहर में
विज्ञापन
लोहरदगा : बिरसा मुंडा के जन्मदिवस और झारखंड राज्य के 20वें स्थापना दिवस पर जिले में शंख नदी के किनारे मुख्य सड़क पर अवस्थित बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कार्यक्रम आयोजित किया गया. बिरसा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें उनके बलिदान के लिए याद कर श्रद्धांजलि दी गयी.
बिरसा की प्रतिमा पर माल्यार्पण करनेवालों में उपायुक्त आकांक्षा रंजन, एसपी प्रियदर्शी आलोक, डीडीसी आर रॉनिटा, आइटीडीए परियोजना निदेशक शशि प्रकाश सिंह, अपर समाहर्ता अंजनी मिश्र, डीआरडीए निदेशक अखौरी शशांक सिन्हा, डीएसपी लोहरदगा जितेंद्र कुमार सिंह, उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रवीण कुमार प्रकाश, अनुमंडल पदाधिकारी ज्योति झा, जिला योजना पदाधिकारी महेश भगत, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी मनीषा तिर्की, कार्यपालक दंडाधिकारी पियूषा शालिना डोना मिंज, अवर निबंधक मनोजीत प्रसाद, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी पलटू महतो, जिला कृषि पदाधिकारी शैलेंद्र कुमार, सामान्य शाखा प्रभारी नारायण राम, जिला परिवहन पदाधिकारी अमित बेसरा, जिला कल्याण पदाधिकारी, बीडीओ लोहरदगा, सीओ लोहरदगा सहित अन्य पदाधिकारी व कर्मी मौजूद थे.
लोहरदगा़ भगवान बिरसा की जयंती पर लोहरदगा भाजपा प्रत्याशी सुखदेव भगत ने पूरे बीजेपी परिवार के साथ भगवान बिरसा पर माल्यार्पण किया. इस दौरान बिरसा मुंडा के सपनों की तरह झारखंड को संवारने का संकल्प लिया. मौके पर राजमोहन राम, श्रीचंद प्रजापति, ओम सिंह, मनीर उरांव, उमेश कांस्यकार, कैलाश साहू, मोहन दूबे, अशोक खत्री, समेला, निशीकांत, राजकिशोर महतो, अनिल सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थिति थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन