सुरक्षा के थे कड़े इंतजाम, डीसी एसपी ने भ्रमण कर लिया जायजा

Updated:
विज्ञापन

लोहरदगा : अयोध्या फैसले को लेकर लोहरदगा जिला में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये थे. जगह-जगह पुलिस बल की तैनाती की गयी थी. वहीं वाहनों की भी सघन जांच की जा रही थी. खुद जिले की उपायुक्त आकांक्षा रंजन एवं एसपी प्रियदर्शी आलोक शहरी एवं ग्रामीण इलाकों में भ्रमण कर रहे थे. शहरी क्षेत्र […]

विज्ञापन

लोहरदगा : अयोध्या फैसले को लेकर लोहरदगा जिला में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये थे. जगह-जगह पुलिस बल की तैनाती की गयी थी. वहीं वाहनों की भी सघन जांच की जा रही थी. खुद जिले की उपायुक्त आकांक्षा रंजन एवं एसपी प्रियदर्शी आलोक शहरी एवं ग्रामीण इलाकों में भ्रमण कर रहे थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
शहरी क्षेत्र में पावरगंज चौक में डीसी एवं एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया. अधिकारियों ने जहां पूरी व्यवस्था पर निगाह रखी थी, वहीं लोगों ने भी पूरी भाइचारगी का परिचय दिया. लोहरदगा शहरी क्षेत्र में सदर थाना प्रभारी राणा जयप्रकाश के नेतृत्व में फ्लैग मार्च किया गया. वहीं विभिन्न चौक चौराहों पर बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गयी थी. विभिन्न थाना क्षेत्रों में भी पुलिस बल की तैनाती की गयी थी.
देर रात से लेकर सुबह तक लोहरदगा का माहौल बिल्कुल बदला हुआ था. सुबह में शहर की सड़कें वीरान थी 10:30 में लोग टीवी से चिपके बैठे थे. 11 बजे तक फैसला सुनने के बाद लोगों ने अपने अपने कामों में ध्यान देना शुरू किया. हर ओर पुलिस की गश्ती की जा रही थी. लेकिन लोगों ने भी अपने दायित्वों का निर्वहन किया. हर कोई शांतिपूर्ण तरीके से इस फैसले को देख और सुन रहा था. कहीं मजमा नहीं लगाया गया था और न कहीं किसी प्रकार की कोई नारेबाजी की जा रही थी.
पुलिस कप्तान प्रियदर्शी आलोक ने सोशल मीडिया पर विशेष ध्यान रखा था और उन्होंने आदेश जारी कर कहा था कि शांति व्यवस्था एवं सांप्रदायिक सौहार्द बनाने में सभी लोग सहयोग करेंगे. लोहरदगा में स्थिति पूरी तरह शांत है. सभी लोग आपसी भाईचारे के साथ हमें हमेशा की तरह अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहे हैं.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola