एप पर दर्ज करायें शिकायत
आचार संहिता उल्लंघन की शिकायत करा सकते हैं दर्ज 100 मिनट में कार्रवाई लोहरदगा : एमएलए महिला कॉलेज में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत कई कार्यक्रम हुए. छात्राओं ने स्वच्छ और निष्पक्ष मतदान आधारित स्लोगन लिखे. छात्राओं को मोबाइल पर सी-विजिल एप डाउनलोड कराया गया. मौके पर प्रिंसिपल प्रो स्नेह कुमार ने कहा कि निर्वाचन […]
आचार संहिता उल्लंघन की शिकायत करा सकते हैं दर्ज
आपके शहर में
100 मिनट में कार्रवाई
लोहरदगा : एमएलए महिला कॉलेज में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत कई कार्यक्रम हुए. छात्राओं ने स्वच्छ और निष्पक्ष मतदान आधारित स्लोगन लिखे. छात्राओं को मोबाइल पर सी-विजिल एप डाउनलोड कराया गया. मौके पर प्रिंसिपल प्रो स्नेह कुमार ने कहा कि निर्वाचन आयोग ने आदर्श चुनाव आचार संहिता को लेकर कई प्रावधान किये हैं.
सी-विजिल एप पर कोई भी व्यक्ति आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत दर्ज करा सकता है. शराब वितरण, अस्त्र-शस्त्र का प्रदर्शन, रुपये बांटना, संपत्ति का वितरण, फर्जी खबर फैलाना, धमकी देना, भड़काऊ भाषण, पेड न्यूज, गिफ्ट आदि की शिकायतों को संज्ञान में लिया जायेगा.
सी-विजिल एप को गूगल के प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है. एप के माध्यम से आदर्श चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत दर्ज कराने के लिए यूजर को एप पर रजिस्टर करना होगा. यूजर अपना नाम, मोबाइल नंबर, राज्य, जिला विधानसभा और निवास का पता दर्ज करके अपना एकाउंट एप बना सकता है. शिकायत दर्ज करने के लिए फोटो अथवा अधिकतम दो मिनट का वीडियो बनाकर पांच मिनट के अंदर अपनी गोपनीय शिकायत एप पर दर्ज करा सकते हैं. शिकायत पर 100 मिनट में कार्रवाई होगी.
शिकायत नंबर का इस्तेमाल यूजर अपनी अपनी शिकायत पर की गई कार्रवाई के बारे में भी जान सकते है. सी-विजिल का इस्तेमाल फोटो या वीडियो अपलोड होते ही उस जगह का लोकेशन भी पता चल जायेगा. जहां आचार संहिता का उल्लंघन हुआ है. पहले से रिकॉर्ड किया वीडियो या फोटो एप पर लोड नहीं होगा. मौके पर कॉलेज के कई शिक्षक और कर्मी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए