राष्ट्रीय एकता दिवस पर विज्ञान प्रदर्शनी लगायी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Nov 2019 12:38 AM
लोहरदगा : उर्सुलाइन बालिका उच्च विद्यालय में विज्ञान प्रदर्शनी तथा राष्ट्रीय एकता शपथ समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला शिक्षा पदाधिकारी रतन कुमार महावर उपस्थित थे. कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित एवं स्वागत गान के साथ किया गया. वर्ग 7 से 10 तक की छात्राओं ने 59 मॉडल प्रस्तुत किये. सभी […]
लोहरदगा : उर्सुलाइन बालिका उच्च विद्यालय में विज्ञान प्रदर्शनी तथा राष्ट्रीय एकता शपथ समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला शिक्षा पदाधिकारी रतन कुमार महावर उपस्थित थे. कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित एवं स्वागत गान के साथ किया गया. वर्ग 7 से 10 तक की छात्राओं ने 59 मॉडल प्रस्तुत किये.
सभी मॉडल विज्ञान तथा गणित विषयों से संबंधित थे. मॉडल में डीएनए, पन बिजली, नेफरान मॉडल, पेरिस्कोप, गणित का जादू सहित अन्य मॉडल का प्रारूप तैयार किया गया था. कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्या सिस्टर पुष्पा द्वारा बच्चों को दैनिक जीवन में विज्ञान के क्रियाकलापों तथा अनुभव की जानकारी दी गयी.
मौके पर मुख्य अतिथि ने कहा कि वैज्ञानिक सोच, प्रयोगात्मक एवं तार्किक क्षमता विकास करने का यह सुनहरा अवसर है. डॉ आईलीन ने न्यूटन, रामनुजम आदि वैज्ञानिकों के माध्यम से सृजनात्मक सोच को बच्चों के बीच बांटा. मौके पर संत स्तानिस्लास, उर्सुला हॉस्पिटल, एजी मिशन स्कूल के बच्चों द्वारा विज्ञान प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया. कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षिका सिस्टर असरिता, सिस्टर विक्टोरिया, सिस्टर आशा, सिस्टर मोदेस्ता, शिक्षक अजय प्रसाद, शेखर, अनुप, ओमन, सलमी, अंकिता, अनिता, सरोज, हेमलता, सहित शिक्षिक शिक्षिकाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










