कमल क्लब की बैठक में कई विषयों पर चर्चा

Updated:
विज्ञापन

लोहरदगा : जिला खेल कार्यालय में खेल पदाधिकारी नारायण राम की अध्यक्षता में बैठक हुई. इसमें मुख्य रूप से कमल क्लब के माध्यम से संचालित विभिन्न कार्यों को आगे बढ़ाने को लेकर चर्चा की गयी.इसके अलावा अंधविश्वास के प्रति जागरूकता, शिक्षा का बढ़ावा, नारी उत्थान सहित विषयों पर भी चर्चा हुई. बैठक में कमल क्लब […]

विज्ञापन

लोहरदगा : जिला खेल कार्यालय में खेल पदाधिकारी नारायण राम की अध्यक्षता में बैठक हुई. इसमें मुख्य रूप से कमल क्लब के माध्यम से संचालित विभिन्न कार्यों को आगे बढ़ाने को लेकर चर्चा की गयी.इसके अलावा अंधविश्वास के प्रति जागरूकता, शिक्षा का बढ़ावा, नारी उत्थान सहित विषयों पर भी चर्चा हुई.

आपके शहर में

विज्ञापन

बैठक में कमल क्लब जिला अध्यक्ष मृत्युंजय तिवारी द्वारा सरकार द्वारा पंचायत, प्रखंड व जिला कमल क्लब को मिलनेवाली राशि मे हो रही विलंब का कारण पूछे जाने पर जिला खेल पदाधिकारी ने कहा कि आने वाले दो से तीन दिनों के अंदर जिला के 11 कमल क्लब को राशि स्थानांतरित कर दी जायेगी. जिसके लिए सभी कागजी कार्यवाही कर ली गयी है.

वही कमल क्लब के अन्य पंचायत व प्रखंड स्तर के अधिकारियों व सदस्यों द्वारा भी राशि का स्थानांतरण जल्द करने की मांग की गयी ताकि विभाग द्वारा निर्धारित कार्यों को पूरा किया जा सके. मौके पर सचिव उमेश महतो, कोषाध्यक्ष राजकुमार मुंडा, उपाध्यक्ष सद्दाम अंसारी,मुकेश देव,जितेंद्र राम, अशोक यादव, कृष्णकुमार मिश्रा, संजू उरांव, बिनोद उरांव, मनोज उरांव, अजहर व अन्य मौजूद थे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola