बिजली पानी और रोजगार की समस्या से जूझ रहा है स्वतंत्रता सेनानियों का यह गांव
।।पंकज कुमार पाठक ।।रांची : झारखंड का यह छोटा से गांव जहां चार स्वतंत्रता सेनानी. सिर्फ इन चारों का नहीं पूरे गांव का सपना आजादी. अंग्रेजी शासन से मुक्ति के इस सपने के लिए लड़े, अंग्रेजों की लाठियां खायी, जेल गये यातनाएं सही और इन बलिदानों के दम पर आजादी का सपना सच कर दिखाया. […]
।।पंकज कुमार पाठक ।।
रांची : झारखंड का यह छोटा से गांव जहां चार स्वतंत्रता सेनानी. सिर्फ इन चारों का नहीं पूरे गांव का सपना आजादी. अंग्रेजी शासन से मुक्ति के इस सपने के लिए लड़े, अंग्रेजों की लाठियां खायी, जेल गये यातनाएं सही और इन बलिदानों के दम पर आजादी का सपना सच कर दिखाया. सिर्फ, आजादी सपना था या आजादी के बाद के भारत की कल्पना ने इन्हें लड़ने की शक्ति दी थी. अपनी चुनी सरकार से क्या उम्मीद थी ? क्या आजादी के इन दिवानों को लगता था कि इस लड़ाई के बाद भी एक लड़ाई होगी ?
आपके शहर में
साल 2018 में गांव को आदर्श बनाने की लड़ाई शुरू हुई, गांव वालों ने प्रधानमंत्री कार्यालय में चिट्टी लिखी. वहां से आदेश आया लेकिन अबतक गांव आदर्श नहीं बन सका, आज भी इस छोटे से गांव में पीने के पानी की समस्या है, शौचालय कई घरों में नहीं है, यहां के लोग रोजगार के लिए दूसरे शहरों का रुख करते हैं. आजादी भले मिली हो लेकिन आजादी के बाद का सपना पूरा करने के लिए गांव अभी भी संघर्ष कर रहा है…
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए