मांदर व नगाड़ा की थाप पर थिरके लो
Updated at : 11 Sep 2019 1:07 AM (IST)
विज्ञापन

करमा प्रकृति का पर्व: विधायक लोहरदगा : जिले के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में करमा का पर्व धूमधाम से मनाया गया. पर्व के मद्देनजर पूरा शहर प्रकृति की पूजा करने में सराबोर रहा. मौके पर शहरी क्षेत्र के विभिन्न अखाड़ों में परंपरागत तरीके से करम डाल की पूजा की गयी. इसके बाद विभिन्न जलाशयों, नदियों […]
विज्ञापन
करमा प्रकृति का पर्व: विधायक
लोहरदगा : जिले के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में करमा का पर्व धूमधाम से मनाया गया. पर्व के मद्देनजर पूरा शहर प्रकृति की पूजा करने में सराबोर रहा. मौके पर शहरी क्षेत्र के विभिन्न अखाड़ों में परंपरागत तरीके से करम डाल की पूजा की गयी. इसके बाद विभिन्न जलाशयों, नदियों व तालाबों में करम डाल का विसर्जन किया गया. मौके पर अखाड़ा में शामिल आदिवासी महिला-पुरुष अपने हाथों में करम डाल लेकर झूमते गाते चल रहे थे. शहरी क्षेत्र के मैना बगीचा में करमापूजनोत्सव का कार्यक्रम किया गया.
कार्यक्रम में मुख्य रूप से विधायक सुखदेव भगत, पुलिस कप्तान प्रियदर्शी आलोक, नगर परिषद अध्यक्ष अनुपमा भगत, अंचल अधिकारी लोहरदगा परमेश कुशवाहा, कार्यपालक दंडाधिकारी नीरज समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे. नदिया गांव के पाहन सोमा उरांव ने विधिवत पूजा करायी. कार्यक्रम में हजारों की संख्या में लोग उपस्थित थे. विधायक सुखदेव भगत ने कहा कि करमा पूजनोत्सव कार्यक्रम हमारे पूर्वजों की एक धरोहर है. करमा प्रकृति का पर्व है. कहा कि पूर्वजों की सोच थी कि सृष्टि को चलाने के लिए हमें प्रकृति से प्रेम करना होगा.
इसी सोच से करमा पर्व की शुरुआत पूर्वजों ने की. श्री भगत ने कहा कि करमा पर्व से लोगों में प्रकृति के संरक्षण व संवर्धन करने की चेतना जागृत होती है. कहा कि आदिवासी समाज प्रकृति के पूजक होते हैं व प्रकृति को संरक्षण करने में उनका बड़ा योगदान रहता है. करमा पूजनोत्सव के बाद आदिवासी परंपरा व रीति-रिवाज के तहत मांदर व नगाड़ा की थाप पर लोग खूब थिरके. करमा पर्व को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक बंदोबस्त किये गये थे. विभिन्न चौक-चौराहों में पुलिस की तैनाती की गयी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




