भक्तों ने गणपति से मांगी सुख-समृद्धि
लोहरदगा : जिले में ज्ञान, समृद्धि और सौभाग्य के प्रतीक गणेश महोत्सव पूरे भक्तिभाव व हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है. भक्तों ने गणपति जी की पूजा-अर्चना कर उन्हें मोदक का भोग लगाया. शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में भगवान गणपति की प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना की गयी. विघ्नहर्ता गणपति की पूजा के लिए विभिन्न स्थानों […]
लोहरदगा : जिले में ज्ञान, समृद्धि और सौभाग्य के प्रतीक गणेश महोत्सव पूरे भक्तिभाव व हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है. भक्तों ने गणपति जी की पूजा-अर्चना कर उन्हें मोदक का भोग लगाया. शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में भगवान गणपति की प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना की गयी. विघ्नहर्ता गणपति की पूजा के लिए विभिन्न स्थानों पर पंडालों को आकर्षक ढंग से सजा कर गणपति की प्रतिमा स्थापित की गयी है.
आपके शहर में
शहरी क्षेत्र के बाल्मिक नगर, बड़ा तालाब के समीप, पतरा टोली, देव स्थल शांति नगर, किस्को मोड़, मिशन चौक, राणा चौक, वीर शिवाजी चौक आदि स्थानों पर भव्य व आर्कषक पंडाल का निर्माण किया गया है. जहां विघ्नहर्ता गणपतिजी का दर्शन करने के लिए श्रद्धालु भक्तजनों का तांता लगा रहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए