लोहरदगा : फर्जी बहाली करने वाले पांच गिरफ्तार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :29 Aug 2019 6:24 AM (IST)
विज्ञापन

लोहरदगा : मानव अधिकार व सामाजिक न्याय आयोग के नाम फर्जी बहाली करनेवाले गिरोह के मास्टरमाइंड यूसुफ अंसारी समेत पांच लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार लोगों में यूसुफ के अलावा रोजामत अंसारी, फलगू उरांव, महादेव उरांव व कमलेश दुबे शामिल हैं. थाना प्रभारी राणा जयप्रकाश ने बताया कि 45 युवक व युवतियों […]
विज्ञापन
लोहरदगा : मानव अधिकार व सामाजिक न्याय आयोग के नाम फर्जी बहाली करनेवाले गिरोह के मास्टरमाइंड यूसुफ अंसारी समेत पांच लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार लोगों में यूसुफ के अलावा रोजामत अंसारी, फलगू उरांव, महादेव उरांव व कमलेश दुबे शामिल हैं. थाना प्रभारी राणा जयप्रकाश ने बताया कि 45 युवक व युवतियों को इंटरव्यू के लिए शहर के एक होटल में बुलाया गया था.
इसकी सूचना मिलते ही उन्होंने छापामारी कर फर्जी लेटरपैड व अन्य सामान के साथ उक्त जालसाजों को पकड़ा. साथ ही इंटरव्यू देने आये लोगों से पूछताछ की गयी. उन्होंने कहा कि इंटरव्यू के लिए रांची के कुछ कंप्यूटर सेंटर संचालकों को भी बुलाया गया था. थाना प्रभारी ने कहा कि मास्टरमाइंड यूसुफ अंसारी, राहत नगर लोहरदगा का रहने वाला है. वह मानवाधिकार व सामाजिक न्याय आयोग का लेटरहेड व आई कार्ड बना कर लोगों को बेवकूफ बनाता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




