वर्मा सीमेंट हाउस में अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग की, 40 लाख रुपये रंगदारी मांगी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
लोहरदगा :लोहरदगा शहरी क्षेत्र में दिनदहाड़े दो मोटरसाइकिल पर सवार छह अपराधियों ने वर्मा सीमेंट हाउस में धावा बोलते हुए अंधाधुंध फायरिंग की. वर्मा सीमेंट हाउस शहरी क्षेत्र में नदिया स्कूल के पास है. दुकान में उस वक्त मालकिन बैठी थीं. अपराधियों ने पीएलएफआइ के नाम से एक पर्चा दुकान मालकिन को सौंपा और कहा […]
विज्ञापन
लोहरदगा :लोहरदगा शहरी क्षेत्र में दिनदहाड़े दो मोटरसाइकिल पर सवार छह अपराधियों ने वर्मा सीमेंट हाउस में धावा बोलते हुए अंधाधुंध फायरिंग की. वर्मा सीमेंट हाउस शहरी क्षेत्र में नदिया स्कूल के पास है. दुकान में उस वक्त मालकिन बैठी थीं. अपराधियों ने पीएलएफआइ के नाम से एक पर्चा दुकान मालकिन को सौंपा और कहा कि हम लोग पार्टी के आदमी हैं, हमें 40 लाख रुपये चाहिए. इसके बाद फायरिंग करते हुए युवक रामपुर की ओर भाग गये. सभी युवक मुंह में काला कपड़ा बांधे हुए थे.
आपके शहर में
विज्ञापन
पूरी घटना की तस्वीर सीसीटीवी में कैद हो गयी है. इसकी सूचना मिलते ही वर्मा सीमेंट के मालिक राजेंद्र वर्मा दुकान पहुंचे और उन्होंने इसकी सूचना लोहरदगा थाना को दी. सूचना मिलते ही लोहरदगा के थाना प्रभारी राणा जयप्रकाश घटनास्थल पर पहुंचे और सीसीटीवी फुटेज को देख कर पूरे मामले की पड़ताल शुरू कर दी है. उन्होंने अपराधियों द्वारा छोड़े गये पर्चा को अपने कब्जे में ले लिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन