लोगों की जिंदगी से स्वास्थ्य विभाग कर रहा खिलवाड़
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

लोहरदगा :विधायक सुखदेव भगत ने कहा कि जिले के लोगों की जिंदगी से स्वास्थ्य विभाग ही खिलवाड़ कर रहा है. ग्रामीण इलाकों में चिकित्सा वाहन भेज कर कहा जा रहा है कि ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध करायी जा रही है. लेकिन इसका हकीकत कुछ और है. यह चल चिकित्सा वाहन स्वास्थ्य विभाग के […]
विज्ञापन
लोहरदगा :विधायक सुखदेव भगत ने कहा कि जिले के लोगों की जिंदगी से स्वास्थ्य विभाग ही खिलवाड़ कर रहा है. ग्रामीण इलाकों में चिकित्सा वाहन भेज कर कहा जा रहा है कि ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध करायी जा रही है. लेकिन इसका हकीकत कुछ और है. यह चल चिकित्सा वाहन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के लिए दुधारू गाय बन गयी है.
बगैर चिकित्सक के ये वाहन ग्रामीण इलाकों में भेजे जा रहे हैं. भंडरा प्रखंड क्षेत्र के दौरा के क्रम में विधायक ने यह बात कही. विधायक भंडरा प्रखंड के ग्राम मकुंदा पहुंचे तो वहां देखा कि झारखंड सरकार का चल चिकित्सा वाहन लगा हुआ है और एक व्यक्ति वहां मरीजों को देख रहा है.
विधायक ने उससे पूछा कि आप भंडरा प्रखंड के डॉक्टर हैं या अन्य प्रखंड के डॉक्टर, तो उसने बताया कि वह डॉक्टर नहीं है. इसके बाद विधायक ने मौके पर ही सिविल सर्जन से बात की. विधायक ने इस संबंध में स्वास्थ्य मंत्री से वार्ता कर दोषी पर कार्रवाई करने की बात कही. विधायक ने उपायुक्त से इस मामला को संज्ञान में लेकर उचित कारवाई करने की बात कही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










