एनजीओ ने कहा- प्रशिक्षण दिया, जिप के लोगों ने कहा- नहीं िलया प्रशिक्षण

Updated:
विज्ञापन

लोहरदगा :जिला परिषद के सदस्य और पंचायत समिति के प्रमुखों का उन्मुखीकरण प्रशिक्षण कार्यशाला सदर प्रखंड मुख्यालय में दिया गया. इस उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन पंचायती राज विभाग के द्वारा किया जा रहा है. इसकी जिम्मेवारी एनजीओ छोटानागपुर क्रॉफ्ट डेवलपमेंट सोसाइटी को दी गयी है. एनजीओ द्वारा जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि सदस्यों […]

विज्ञापन

लोहरदगा :जिला परिषद के सदस्य और पंचायत समिति के प्रमुखों का उन्मुखीकरण प्रशिक्षण कार्यशाला सदर प्रखंड मुख्यालय में दिया गया. इस उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन पंचायती राज विभाग के द्वारा किया जा रहा है. इसकी जिम्मेवारी एनजीओ छोटानागपुर क्रॉफ्ट डेवलपमेंट सोसाइटी को दी गयी है.

आपके शहर में

विज्ञापन
एनजीओ द्वारा जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि सदस्यों को मास्टर ट्रेनर सागर ठाकुर द्वारा प्रशिक्षण दिया गया. प्रशिक्षण में लोगों को स्वच्छता अभियान में पंचायतों की भूमिका के बारे में विस्तार से बताया गया. इधर जिला परिषद सदस्य राम लखन प्रसाद ने बताया कि इस प्रशिक्षण का सभी ने बहिष्कार किया है.
कोई भी व्यक्ति प्रशिक्षण में शामिल नहीं हुआ. एनजीओ के लोग गलत बोल रहे हैं. चतरा, लातेहार, के पंचायत प्रतिनिधि धरना पर बैठे हैं और उन्हीं के समर्थन में हमलोगों ने प्रशिक्षण का बहिष्कार किया है. इधर पंचायती राज विभाग के लोग जब प्रशिक्षण स्थल पर गये तो 12 बजे तक एक भी व्यक्ति प्रशिक्षण के लिए नही पहुंचे थे.
पंचायती राज विभाग द्वारा जारी निर्देश में कहा गया है कि मास्टर ट्रेनर को प्रति सत्र 1200 रुपये का भुगतान किया जायेगा. और एक दिन में दो सत्र होंगे. इस प्रशिक्षण में 8 अगस्त को 87 लोगों को प्रशिक्षण देना था.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola