काला बिल्ला लगा कर किया काम

Updated:
विज्ञापन

लोहरदगा :झारखंड शिक्षा परियोजना कर्मी अपनी मांगों के समर्थन में छह अगस्त से काला बिल्ला लगा कर विरोध कर रहे हैं. इस संबंध में जानकारी देते हुए एडीपीओ अशोक कुमार पांडेय ने बताया कि 17 जुलाई को राज्य कार्यकारिणी की 55वीं बैठक की कार्यवाही बिंदु छह में झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद के अधीन पदों को […]

विज्ञापन

लोहरदगा :झारखंड शिक्षा परियोजना कर्मी अपनी मांगों के समर्थन में छह अगस्त से काला बिल्ला लगा कर विरोध कर रहे हैं. इस संबंध में जानकारी देते हुए एडीपीओ अशोक कुमार पांडेय ने बताया कि 17 जुलाई को राज्य कार्यकारिणी की 55वीं बैठक की कार्यवाही बिंदु छह में झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद के अधीन पदों को ��ुनर्गठित करने का निर्णय लिया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

इसके माध्यम से प्रबंधन शीर्ष में कार्यरत कर्मियों के हितों पर व्यापक दुष्प्रभाव पड़ा है. ज्ञात हो कि प्रबंधन शीर्ष के अंतर्गत 10 से 25 वर्षों से कर्मी कार्यरत हैं जिनके पदों का सृजन परियोजना कार्यों के बेहतर क्रियान्वयन के लिए भारत सरकार की सहमति से किया गया था.

उक्त परिवर्तन के निर्णय के फलस्वरूप कार्यरत कर्मियों के मनोबल में गिरावट आयी है. इसे लेकर झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद कर्मी संघ के आह्वान पर सुनियोजित विरोध कार्यक्रम चलाने की सहमति हुई है. इसमें लोहरदगा झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद कर्मी संघ के आह्वान पर छह से आठ अगस्त तक परियोजना के निर्णय के विरोध में काला बिल्ला लगा कर कार्य करेंगे़ नो अगस्त को कलम बंद प्रदर्शन के माध्यम से कार्य किया जायेगा.
13 अगस्त को एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन के माध्यम से राज्य परियोजना कार्यालय में विरोध प्रदर्शन किया जायेगा़ इसकी रूपरेखा भी तैयार कर ली गयी है. इनकी मांग है कि परिषद के अंदर स्वीकृत पदों को समाप्त करने तथा शेष बचे पदों का जो नाम परिवर्तन किया गया है, उसे राज्य परियोजना कार्यालय द्वारा वापस लेने को लेकर विरोध किया जा रहा है.
ज्ञात हो कि प्रखंड स्तर पर विद्यालयों को राशि उपलब्ध कराने, अग्रिम के समायोजन, प्रखंड एवं विद्यालय स्तर पर अंकेक्षण, लेखा संधारण जैसे महत्वपूर्ण कार्य इनके द्वारा संपादित किया जाता है. डीपीइपी के अंतर्गत स्वीकृत पद पर कार्यरत कर्मियों के पदनाम एवं ग्रेड में बदलाव किया जा रहा है. इसका झारखंड शिक्षा परियोजना कर्मी संघ विरोध कर रहा है़ मौके पर अंबुजा कुमार पांडेय, अशोक पांडेय, श्याम चौधरी, यासीन अंसारी, ओम प्रकाश रंजन, श्याम बिहारी यादव, बसंत राम, सपना सिंह, सरिता एक्का, रवि प्रजापति, सुनील तिर्की सहित अन्य लोग मौजूद थे.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola