लोहरदगा : कुड़ू में करंट से झामुमो जिला उपाध्यक्ष की मौत, आक्रोश
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 Jun 2019 9:19 AM
लोहरदगा :जिले के कुड़ू थाना क्षेत्र के बारीडीह गांव निवासी तथा लोहरदगा जिला झामुमो के जिला उपाध्यक्ष अब्दुल रजाक की मौत करंट लगने से हो गयी. इसको लेकर लोगों ने आक्रोश है. बताया जाता है कि ग्रामीण विद्युतीकरण के तहत 11 हजार वोल्ट का कनेक्शन किया गया था. विद्युतीकरण करानेवाली कंपनी ने बगैर ग्रामीणों के […]
लोहरदगा :जिले के कुड़ू थाना क्षेत्र के बारीडीह गांव निवासी तथा लोहरदगा जिला झामुमो के जिला उपाध्यक्ष अब्दुल रजाक की मौत करंट लगने से हो गयी. इसको लेकर लोगों ने आक्रोश है. बताया जाता है कि ग्रामीण विद्युतीकरण के तहत 11 हजार वोल्ट का कनेक्शन किया गया था.
विद्युतीकरण करानेवाली कंपनी ने बगैर ग्रामीणों के घरों में कनेक्शन किये विद्युत आपूर्ति शुरू करा दी थी. शनिवार दोपहर लगभग तीन बजे 11 हजार वोल्ट का तार टूट कर गिर गया. तार में करंट प्रवाहित हो रहा था. झामुमो जिला उपाध्यक्ष अब्दुल रजाक अपने खेत में लगी फसल को देखने जा रहे थे. इसी बीच वे तार के चपेट में आ गये़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










