मासिक लोक अदालत में चार मामलों का निष्पादन

Updated:
विज्ञापन

लोक अदालत में 500 रुपये की राशि का सेटलमेंट किया गया लोहरदगा : व्यवहार न्यायालय स्थित न्याय सदन में मासिक लोक अदालत का आयोजन किया गया. इस लोक अदालत में मुकदमों के निष्पादन के लिए कुल चार बेंचो का गठन किया गया. इसकी अध्यक्षता जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम गोपाल पांडेय, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी […]

विज्ञापन

लोक अदालत में 500 रुपये की राशि का सेटलमेंट किया गया

आपके शहर में

विज्ञापन
लोहरदगा : व्यवहार न्यायालय स्थित न्याय सदन में मासिक लोक अदालत का आयोजन किया गया. इस लोक अदालत में मुकदमों के निष्पादन के लिए कुल चार बेंचो का गठन किया गया. इसकी अध्यक्षता जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम गोपाल पांडेय, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी राजकुमार मिश्र, अपर न्यायिक दंडाधिकारी चौधरी एहसान मोईज तथा अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकार निरूपम कुमार ने किया.
कार्यक्रम का उद्घाटन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकारी राजेंद्र कुमार जुमनानी ने किया. कार्यक्रम का संचालन जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव लक्ष्मीकांत ने किया. मासिक लोक अदालत में कुल चार अपराधिक और सुलहनीय मामलों का निष्पादन किया गया.
निष्पादित मामलो में सीजेएम कोर्ट से एक, एसीजेएम से दो और बीएसएनएल के एक मामलों का निष्पादन किया गया. लोक अदालत में 500 रुपये की राशि का सेटलमेंट किया गया. मौके पर न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी मनोज कुमार इंदवार, न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी राज कल्याण सहित अधिवक्ता, पक्षकार एवं कर्मचारी मौजूद थे.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola