सड़कों पर अतिक्रमण और ट्रैफिक व्यवस्था ठीक करें
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 Jun 2019 12:35 AM
विज्ञापन
लोहरदगा : उपायुक्त आकांक्षा रंजन की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई. बैठक में ब्रेथ एनालाइजर का प्रयोग, वाहन चेकिंग, हिंडालको द्वारा लगाया जाने वाला ट्रैफिक लाइट, स्कूल बसों की जांच, ट्रैफिक नियंत्रण, विद्युत पोल हटाने का कार्य, हिट एंड रन के मामलों सहित अन्य बातों पर विस्तार से चर्चा की गयी. बैठक […]
विज्ञापन
लोहरदगा : उपायुक्त आकांक्षा रंजन की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई. बैठक में ब्रेथ एनालाइजर का प्रयोग, वाहन चेकिंग, हिंडालको द्वारा लगाया जाने वाला ट्रैफिक लाइट, स्कूल बसों की जांच, ट्रैफिक नियंत्रण, विद्युत पोल हटाने का कार्य, हिट एंड रन के मामलों सहित अन्य बातों पर विस्तार से चर्चा की गयी.
बैठक में उपायुक्त ने निर्देश दिया कि प्रत्येक थाना क्षेत्र में एक दिन वाहन चेकिंग करें तथा चेकिंग की रिपोर्ट हर थाने से आनी चाहिए. एक दिन संयुक्त जांच जिला परिवहन पदाधिकारी तथा पुलिस पदाधिकारी करेंगे. बैठक में हिंडालको द्वारा ट्रैफिक लाइट शनिवार को लगाने का आश्वासन दिया गया.
उपायुक्त ने परिवहन पदाधिकारी को इस माह किन्हीं चार स्कूलों के सभी बसों की जांच करने का निर्देश दिया. कार्यपालक पदाधिकारी नगर पर्षद लोहरदगा को सप्ताह में दो दिन अभियान चला कर सड़कों पर से अतिक्रमण तथा ट्रैफिक नियंत्रण पर कार्य करने का निर्देश दिया. विद्युत कार्यपालक अभियंता को भंडरा में रोड पर से विद्युत पोल हटाने का निर्देश दिया गया.
हटाये गये विद्युत पोल का भौतिक सत्यापन करने का भी निर्देश दिया. ब्लैक स्पॉट पर साइनेज लगाने का निर्देश दिया गया. नागरिक स्वयं सेवकों के साथ माह में एक दिन सड़क सुरक्षा पर कार्यक्रम करने का निर्देश दिया गया.
बैठक में पुलिस अधीक्षक प्रियदर्शी आलोक, अनुमंडल पदाधिकारी ज्योति झा, डीएसपी जितेंद्र सिंह, सिविल सर्जन डॉ विजय कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी रतन महावर, परिवहन पदाधिकारी अमित बेसरा, कार्यपालक अभियंता विद्युत जेम्स कुजूर, कार्यपालक पदाधिकारी नगर पर्षद सुधीर तिर्की, उत्पाद अधीक्षक, थाना प्रभारी राणा जय प्रकाश सहित अन्य लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










