लोहरदगा : दूसरी लड़की के प्रेम में पागल पति ने पत्नी की चाकू गोदकर कर दी हत्या

Updated:
विज्ञापन

।। गोपी कुंवर ।। लोहरदगा : बगरु थाना क्षेत्र अंतर्गत हिसरी गांव में पति एहसान मीर ने अपनी ही पत्नी गुलसन खातून (उम्र 28 वर्ष) की हत्या चाकू गोद कर कर दी. हत्‍या करने के बाद शव को अपने घर से 4 किलोमीटर की दूरी पर जोड़ा अम्बा स्थित कुआं में डाल दिया. इसके बाद […]

विज्ञापन

।। गोपी कुंवर ।।

आपके शहर में

विज्ञापन

लोहरदगा : बगरु थाना क्षेत्र अंतर्गत हिसरी गांव में पति एहसान मीर ने अपनी ही पत्नी गुलसन खातून (उम्र 28 वर्ष) की हत्या चाकू गोद कर कर दी. हत्‍या करने के बाद शव को अपने घर से 4 किलोमीटर की दूरी पर जोड़ा अम्बा स्थित कुआं में डाल दिया. इसके बाद उसने बगडू थाना में आत्मसमर्पण कर दिया. इस घटना के बाद परिवार वालों का रो-रो कर है बुरा हाल है.

जानकारी के अनुसार 4 साल पहले गांव की ही गुलसन खातून के साथ उसकी शादी हुई थी. दोनों की एक चार साल की बेटी भी है. दोनों के बीच शादी के बाद से ही अनबन चल रहा था. जिसको लेकर कई बार पंचायत को भी बुलाया गया और मामले का निपटारा किया गया. जानकारी के अनुसार पति का किसी दूसरी लड़की के साथ प्रेम संबंध था. इसी बात को लेकर पति और पत्नी में हमेशा अनबन होता रहता था. इधर बगडू पुलिस मामले की छानबीन कर रही और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola