गर्मी एवं पेयजल संकट से परेशान हैं जिले के लोग
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 Jun 2019 12:50 AM
लोहरदगा : जिले में तपती गर्मी एवं पेयजल संकट से लोग जूझने को विवश है. उमस भरी गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर रखा है. सुबह से ही गर्मी के कारण लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही है जो देर शाम तक लोगों को परेशान करती है. शहरी क्षेत्र में तो स्थिति और भी […]
लोहरदगा : जिले में तपती गर्मी एवं पेयजल संकट से लोग जूझने को विवश है. उमस भरी गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर रखा है. सुबह से ही गर्मी के कारण लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही है जो देर शाम तक लोगों को परेशान करती है. शहरी क्षेत्र में तो स्थिति और भी बदतर है. सुबह से ही लोग पानी की तालाश में भटकते नजर आते हैं.
जलसंकट से निबटने का प्रयास नहीं होने के कारण समस्या का निदान नहीं हो पा रहा है. इस समस्या के निदान को लेकर जनप्रतिनिधि सिर्फ बातें बना रहे हैं. अब जनता को भगवान का ही भरोसा है कि बारिश हो और पानी का जुगाड़ हो. नगर परिषद को जनहित के मुद्दों से कोई सरोकार नहीं रह गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










