एक-दूसरे को गले लगाया, फिर बोले ईद मुबारक

लोहरदगा : जिले में ईद का पर्व सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया गया. ईद की पहली नमाज पौने आठ बजे ईदगाह में कारी शमीम रिजवी द्वारा अदा करायी गयी. दूसरी जमात जामा मस्जिद व बेलाल मस्जिद को छोड़ कर सभी मस्जिदों में आठ बजे इमाम द्वारा अदा करायी गयी. जामा मस्जिद में मदरसा दुखन शाह के […]
लोहरदगा : जिले में ईद का पर्व सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया गया. ईद की पहली नमाज पौने आठ बजे ईदगाह में कारी शमीम रिजवी द्वारा अदा करायी गयी. दूसरी जमात जामा मस्जिद व बेलाल मस्जिद को छोड़ कर सभी मस्जिदों में आठ बजे इमाम द्वारा अदा करायी गयी. जामा मस्जिद में मदरसा दुखन शाह के हाफिज मकबूल द्वारा अदा करायी गयी. बुधवार की सुबह से ही मुस्लिम धर्मावलंबियों ने नमाज अदा करने के लिए ईदगाह पहुंचने लगे.
निर्धारित समय पर कारी शमीम रिजवी द्वारा नमाज अदा करायी गयी. ईद की नमाज पढ़ने के लिए बड़ी संख्या में लोग ईदगाह पहुंचे. नमाज अदा करने के बाद लोगों ने एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद देने में जुट गये. ईदगाह में नमाज अदा करने के बाद लोग अपने घरों में पहुंच कर ईद की तैयारियों में जुटे. ईदगाह में नमाज के लिए निर्धारित समय के पूर्व बड़ी संख्या में लोग पहुंचे. इबादत करने के बाद खुशी का पर्व ईद की मुबारक बाद देते हुए एक-दूसरे को बधाई दी. ईदगाह में जगह कम पड़ने के कारण नमाजी सड़क पर ही नमाज पढ़ी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










