अमन चैन व खुशहाली की दुआ मांगी

Updated:
विज्ञापन

कुड़ू : प्रखंड में अकीदत व खुशियों के बीच ईद पर्व संपन्न हो गया. शहरी क्षेत्र में ब्लॉक मोड़ स्थित ईदगाह में ईद की नमाज अदा कर प्रखंड में अमन चैन व खुशहाली की दुआ की गयी. शहरी क्षेत्र के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी ईद को लेकर काफी रौनक देखी गयी. बच्चों मे अधिक […]

विज्ञापन

कुड़ू : प्रखंड में अकीदत व खुशियों के बीच ईद पर्व संपन्न हो गया. शहरी क्षेत्र में ब्लॉक मोड़ स्थित ईदगाह में ईद की नमाज अदा कर प्रखंड में अमन चैन व खुशहाली की दुआ की गयी. शहरी क्षेत्र के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी ईद को लेकर काफी रौनक देखी गयी. बच्चों मे अधिक उत्साह देखने को मिला. ईद को लेकर थाना क्षेत्र में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

मंगलवार को ईद के चांद का दीदार होने के बाद बच्चों ने आतिशबाजी करते हुए देर शाम तक अपनी खुशी का इजहार किये. बुधवार की सुबह आठ बजे ईद का नमाज अदा करने के लिए लोग ईदगाह, मस्जिदों में पहुंचने लगे थे. प्रखंड के जरियो, कमले, सुकुमार, छोटकीचांपी, सुंदरू, विश्रामगढ़, जीमा चंडू, लावागाई, चीरी, सिंजो, ननतिलो, जांगी, उडुमुड़ू, पंडरा, टाकू, चंदलासो, ककरगढ़, फुलसुरी समेत अन्य गांवों में ईद की नमाज अदा की गयी. ईद की नमाज अदा करने के बाद एक-दूसरे के गले लगा कर ईद की बधाई दी गयी.

नमाज अदा करने पर सुबह 10 बजे से सेवाइयां खाने व खिलाने का दौर देर शाम तक चलता रहा. थाना प्रभारी अनिल कुमार तिवारी सुरक्षा का जायजा ले रहे थे. इसके अलावा थाना के संजय कुमार सिंह, संजय कुमार, किष्टोफर तिर्की, गंगा राम मुर्मू, बिरजू लाल मुर्मू, रंथू भगत मजिस्ट्रेट अनूप कुमार, सुशील तिग्गा समेत अन्य जवान तैनात थे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola