सुहागिन महिलाओं ने अपने पति की लंबी आयु की कामना की

लोहरदगा : जिले में वट सावित्री व्रत भक्ति भाव के साथ की गयी. सुबह से ही सुहागिन महिलाएं मंदिर पहुंच कर पूजा- अर्चना में जुट गयी. वट वृक्ष के नीचे पूजा-अर्चना के बाद महिलाओं ने अपने पति के दीर्घायु की कामना करते हुए वट वृक्ष में मनोकामना सिद्धि के लिए धागा बांधा. मान्यता है कि […]
लोहरदगा : जिले में वट सावित्री व्रत भक्ति भाव के साथ की गयी. सुबह से ही सुहागिन महिलाएं मंदिर पहुंच कर पूजा- अर्चना में जुट गयी. वट वृक्ष के नीचे पूजा-अर्चना के बाद महिलाओं ने अपने पति के दीर्घायु की कामना करते हुए वट वृक्ष में मनोकामना सिद्धि के लिए धागा बांधा. मान्यता है कि हिंदू धर्म में ब्रह्मा, विष्णु, महेश की त्रिमूर्ति की तरह ही वट, पीपल और नीम को माना जाता है.
इनमें बट को ब्रह्म समान माना जाता है. कई व्रत व त्योहारों में वट वृक्ष की पूजा की जाती है. इसी प्रकार वट सावित्री व्रत सौभाग्य को देने वाला और संतान की प्राप्ति में सहायता देने वाला व्रत माना गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




