अलविदा जुमे के साथ ही बाजारों में बढ़ी रौनक

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

लोहरदगा : जिले के शहरी तथा ग्रामीण इलाकों में ईद को लेकर तैयारी अंतिम चरम पर है़ लोग अपने घरों की साफ-सफाई के बाद खरीदारी में जुट गये हैं. अलविदा जुमा की नमाज अदा करने के बाद लोग खरीदारी के लिए बाजार में पहुंच रहे हैं. ईद का त्योहार धूमधाम से मने इसके लिए दुकानदार […]

विज्ञापन

लोहरदगा : जिले के शहरी तथा ग्रामीण इलाकों में ईद को लेकर तैयारी अंतिम चरम पर है़ लोग अपने घरों की साफ-सफाई के बाद खरीदारी में जुट गये हैं. अलविदा जुमा की नमाज अदा करने के बाद लोग खरीदारी के लिए बाजार में पहुंच रहे हैं. ईद का त्योहार धूमधाम से मने इसके लिए दुकानदार भी पुरी स्टॉक के साथ दुकान को सजाये हुए हैं.

विज्ञापन

जगह-जगह कपड़े की दुकान, जूता-चप्पल की दुकान, ईद के लिए विशेष तौर पर सेवई और फलों की दुकान दुकानदारों द्वारा लगायी गयी है. बाजार में श्रृगांर सामग्री,टोपी, इत्र के अलावा घर के सजावट के समान की व्यवस्था की गयी है. शहरी क्षेत्र के साथ-साथ ग्रामीण इलाके के लोग भी जम कर खरीदारी में जुटे हैं.

अब लोगों को ईद का इंतजार है. बाजार की रौनक ने दुकानदारों का भी उत्साह बढ़ाया है. इफ्तार तथा ईद के मौके पर पहुंचने वाले मेहमानों की खातिरदारी के लिए लोग बाजार पहुंच रहे हैं. ईद का बाजार गुलजार हो गया है. जहां महिला-पुरुष सभी श्रृंगार सामग्री, घर के सजावट के समान, कपड़े, जूतियाें की खरीदारी में लगे है़ं बाजार में खजूर 200 से 1500 रुपये प्रति किग्रा, अनार 140 से 200 रुपये प्रति किग्रा, टोपी 50 रुपये से लेकर 1500 रुपये प्रति पीस उपलब्ध है.

ईद का सबसे महत्वपूर्ण व्यंजन सेवई बाजार में विभिन्न किस्म एवं विभिन्न दर पर उपलब्ध है. 80 रुपये से लेकर 500 रुपये प्रति किग्रा तक का सेवई उपलब्ध है. बाजार में मदिना टोपी, मखमली टोपी, गोल टोपी, अजमेरी टोपी, बरकाती टोपी, लंबा टोपी, बरेली टोपी की भरमार है. ईद पर बच्चे और बुजूर्गों का भी विशेष ख्याल रखा गया है. बाजार में इनके लिए भी इनके पसंद का अनुपम संग्रह उपलब्ध है. युवा वर्ग रेडीमेड कपड़ों की ओर रूख कर रहे हैं.

इनके पसंद और आकर्षक डिजाइनों के लिए भी बाजार में बेहतर सामान उपलब्ध है. ग्राहकों की मांग को देखते हुए दुकानदारों ने एक से एक बेहतर समान स्टॉक कर रखे हैं. भीषण गर्मी के बावजूद बाजार में खरीदारों की भीड़ उमड़ रही है. ईद की रौनक के सामने महंगाई फिकी नजर आ रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola