अपने ही ट्रक की चपेट में आने से ड्राइवर की मौत

Updated:
विज्ञापन

किस्को/लोहरदगा : किस्को प्रखंड के जोबांग थाना अंतर्गत ट्रक की चपेट में आने से ड्राइवर की मौत हो गयी. जानकारी अनुसार किस्को थाना क्षेत्र के तिसिया हुटाप निवासी मोइन अंसारी उम्र 55 वर्ष पिता शेख स्वारथ अंसारी ट्रक चालक का काम करता था. इसका ट्रक नंबर जेएच 09 एसी 1916 रिचुघुटा रोड पर हिंडालको काटा […]

विज्ञापन

किस्को/लोहरदगा : किस्को प्रखंड के जोबांग थाना अंतर्गत ट्रक की चपेट में आने से ड्राइवर की मौत हो गयी. जानकारी अनुसार किस्को थाना क्षेत्र के तिसिया हुटाप निवासी मोइन अंसारी उम्र 55 वर्ष पिता शेख स्वारथ अंसारी ट्रक चालक का काम करता था. इसका ट्रक नंबर जेएच 09 एसी 1916 रिचुघुटा रोड पर हिंडालको काटा घर के पास खराब हो गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

खराब ट्रक को जैक लगा कर मोइन अंसारी बना रहा था. इसी क्रम में ट्रक बॉक्साइट लोड होने कारण अपने आप आगे बढ़ने लगी. जान बचाने के क्रम में चालक का पैर ट्रक के चक्का में दब गया, और वह घायल हो गया. वहां से उसे सदर अस्पताल उपचार के लिए ले जाया गया. इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गयी. इस संबंध में जोबांग थाना प्रभारी हरिऔध करमाली ने कहा कि घटना की जानकारी मिलते ही चालक को सदर अस्पताल भेज दिया गया.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola