मध्याह्न भोजन योजना का प्रतिदिन एसएमएस करें
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
लोहरदगा : सदर प्रखंड के सभी विद्यालयों की मासिक गुरुगोष्ठी का आयोजन संसाधन केंद्र बीआरसी में किया गया. अध्यक्षता बीइओ राजेंद्र प्रसाद ने की. बैठक में प्रखंड अधीन सभी कोटि के उच्च, मध्य व प्राथमिक सरकारी व सरकारी सहायता प्राप्त विद्यालय के प्रधानाध्यापक, प्रभारी प्रधानाध्यापक उपस्थित थे. बैठक में विभाग द्वारा मांगे गये सभी प्रतिवेदनों […]
विज्ञापन
लोहरदगा : सदर प्रखंड के सभी विद्यालयों की मासिक गुरुगोष्ठी का आयोजन संसाधन केंद्र बीआरसी में किया गया. अध्यक्षता बीइओ राजेंद्र प्रसाद ने की. बैठक में प्रखंड अधीन सभी कोटि के उच्च, मध्य व प्राथमिक सरकारी व सरकारी सहायता प्राप्त विद्यालय के प्रधानाध्यापक, प्रभारी प्रधानाध्यापक उपस्थित थे. बैठक में विभाग द्वारा मांगे गये सभी प्रतिवेदनों के साथ शिक्षक उपस्थित हुए.
आपके शहर में
विज्ञापन
बैठक में पारा शिक्षकों का माह अप्रैल की अनुपस्थिति विवरणी से संबंधित प्रतिवेदन, अप्रैल माह का नामांकित छात्र संख्या, एसडीएमआइएस डेटा से संबंधित प्रतिवेदन, बेंच डेस्क, पोशाक क्रय, विभिन्न अनुदान से संबंधित उपयोगिता प्रमाण पत्र, विद्यालय में संचालित स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत आयरन, एल्बेंडाजोल और फोलिक एसीड की गोली से संबंधित प्रतिवेदन, ज्ञानसेतु से संबंधित आधार रेखीय आकलन प्रतिवेदन के साथ गुरुगोष्ठी में उपस्थित होने का निर्देश दिया गया था. बैठक में अधिकांश शिक्षक पूरी रिपोर्ट के साथ उपस्थित हुए. कुछ शिक्षक पूरा प्रतिवेदन लेकर नहीं आये थे, उन्हें जल्द प्रतिवेदन जमा करने का निर्देश दिया गया.
मध्याह्न भोजन योजना का प्रतिदिन एसएमएस करने का निर्देश दिया गया. जिन विद्यालयों का एसएमएस नहीं किया जा रहा है, वहां के शिक्षकों को अविलंब एसएमएस भेजने का निर्देश दिया गया. बैठक में वैसे शिक्षकों को रिपोर्ट जमा करने का निर्देश दिया गया, जो अधूरी रिपोर्ट के साथ बैठक में शामिल हुए थे. बाल संसद का गठन करने का निर्देश दिया गया.
बैठक में ग्रीष्मावकाश में होनेवाले समर कैंप में संबंधित चर्चा परिचर्चा की गयी. मौके पर मंजु कुमारी, अनिल सिंह, जीतेंद्र मित्तल, किशोर कुमार वर्मा, अरुण राम, शैलेंद्र सुमन, मुमताज अहमद, सुषमा मिंज, आशुतोष कुमार, सावित्री मधुर, शिव कुमार गुप्ता, मनी उरांव, सीमा चौधरी, तौहीद आलम, अशोक टोप्पो, वीरेंद्र खलखो, लक्ष्मीना तिर्की, सुशीला तिर्की, वीणा मिंज, गौतम यादव, सलोमी लकड़ा, स्टोलिका कुल्लू, सुबोध कुमार साहू, राज कुमार महली समेत जिले के सीआरपी, बीआरपी व शिक्षक-शिक्षिका उपस्थित थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन