किशोर-किशोरियों को िदया जाये स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत लाभ

Updated at : 17 Apr 2019 12:56 AM (IST)
विज्ञापन
किशोर-किशोरियों को िदया जाये स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत लाभ

लोहरदगा़ : किस्को प्रखंड क्षेत्र के सिरम पंचायत के मक्का स्वास्थ्य उपकेंद्र में राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत क्लब मीटिंग का आयोजन एएनएम सुनीता हेमरोम की अध्यक्षता में हुई. मौके पर एएनएम साथिया ने अपने गांव में किशोर-किशोरियों के कार्यों एवं गतिविधियों की समीक्षा की गयी. बैठक में साथिया के समूह का निर्माण जल्द […]

विज्ञापन

लोहरदगा़ : किस्को प्रखंड क्षेत्र के सिरम पंचायत के मक्का स्वास्थ्य उपकेंद्र में राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत क्लब मीटिंग का आयोजन एएनएम सुनीता हेमरोम की अध्यक्षता में हुई. मौके पर एएनएम साथिया ने अपने गांव में किशोर-किशोरियों के कार्यों एवं गतिविधियों की समीक्षा की गयी. बैठक में साथिया के समूह का निर्माण जल्द से जल्द करने को लेकर भी चर्चा की गयी. कहा गया कि राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम सुचारु रूप से चले और उसका फायदा किशोर-किशोरियों को मिले.

मौके पर तकनीकी सहयोगी एजेंसी सेंटर फॉर कैटालाइजिंग के प्रखंड समन्वय रंजन कुमार ने साथिया को स्वास्थ्य संबंधित जानकारी, समय से बैठक करने एवं साथिया एप के माध्यम से समूह में चर्चा करने की बात कही. पियर एजुकेटर ने साथिया ग्रुप को अपने गांव-टोलाें में 20 से 25 की संख्या में समूह बना कर किशोर-किशोरियों को उनके स्वास्थ्य संबंधी जानकारी एवं सेवाओं तक पहुंच बनाने में मदद करने का निर्देश दिया. मौके पर मक्का हेल्थ सब सेंटर के अंतर्गत चुने गये सभी साथिया, सहिया,बीटीटी, एएनएम मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola