बगैर खाता खोले लौटे डाक विभाग के अधिकारी

Updated:
विज्ञापन

लोहरदगा : अरेया तथा चरहू डाकघर शाखा में इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक द्वारा खाता खोलने के लिए शिविर लगाया गया. शिविर में काफी संख्या में ग्रामीण खाता खुलवाने के लिए पहुंचे लेकिन मैनेजर सौरभ कुमार समय पर नहीं पहुंचे जिसके कारण मात्र आठ लोगों का ही खाता खुल सका. बाकी ग्रामीण निराश होकर शिविर से […]

विज्ञापन

लोहरदगा : अरेया तथा चरहू डाकघर शाखा में इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक द्वारा खाता खोलने के लिए शिविर लगाया गया. शिविर में काफी संख्या में ग्रामीण खाता खुलवाने के लिए पहुंचे लेकिन मैनेजर सौरभ कुमार समय पर नहीं पहुंचे जिसके कारण मात्र आठ लोगों का ही खाता खुल सका.

आपके शहर में

विज्ञापन

बाकी ग्रामीण निराश होकर शिविर से वापस लौट गये. ग्रामीणों का कहना था कि अखिल भारतीय ग्रामीण डाक कर्मचारी संघ के अध्यक्ष राधेश्याम प्रजापति ने जानकारी दी थी कि गुरुवार को शिविर लगा कर ग्रामीणों का खाता खोला जायेगा. ग्रामीण पहुंचे भी लेकिन अधिकारी खानापूर्ति कर चले गये. गर्मी के इस मौसम में ग्रामीणों को निराश लौटना पड़ा.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola