भाजपाइयों ने स्थापना दिवस मनाया
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
लोहरदगा : भाजपा कार्यालय में भाजपा का स्थापना दिवस मनाया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ वंदे मातरम गान के साथ किया गया. मौके पर जिला अध्यक्ष राजमोहन राम ने कहा कि 1980 में आज ही के दिन भारतीय जनता पार्टी की स्थापना हुई थी. श्यामा प्रसाद मुखर्जी द्वारा 1951 में स्थापित भारतीय जनसंघ से इस नयी […]
विज्ञापन
लोहरदगा : भाजपा कार्यालय में भाजपा का स्थापना दिवस मनाया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ वंदे मातरम गान के साथ किया गया. मौके पर जिला अध्यक्ष राजमोहन राम ने कहा कि 1980 में आज ही के दिन भारतीय जनता पार्टी की स्थापना हुई थी. श्यामा प्रसाद मुखर्जी द्वारा 1951 में स्थापित भारतीय जनसंघ से इस नयी पार्टी का जन्म हुआ. 1977 में आपातकाल की घोषणा के बाद जनसंघ का कई अन्य दलों से विलय हुआ और जनता पार्टी का उदय हुआ.
आपके शहर में
विज्ञापन
पार्टी ने 1977 के आम चुनाव में कांग्रेस से सत्ता छीन ली और 1980 में जनता पार्टी को भंग करके भारतीय जनता पार्टी की नींव रखी गयी. उन्होंने कहा कि भाजपा हिंदुत्व की अवधारणा को लेकर चलने वाले राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ या आरएसएस की सबसे प्रमुख राजनीतिक इकाई है. किंतु वर्तमान में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में यह साबित हो गया है कि भाजपा ही देश का कल्याण कर सकती है. कार्यक्रम को ओम प्रकाश सिंह ने भी संबोधित किया.
मौके पर माटी कला बोर्ड के चेयरमैन श्रीचंद प्रजापति, ओम प्रकाश सिंह, चंद्रशेखर अग्रवाल, सीताराम शर्मा, ब्रजबिहारी प्रसाद, नवीन कुमार टिंकू, त्रिवेणी दास, उमेश कांस्यकार, अशोक खत्री, बालकृष्ण सिंह, लाल नवल, राजकिशोर महतो, सरिता देवी, मिना बाखला, राजेश महतो, अमरेश भारती, बबलू जायसवाल, प्रणीत जायसवाल, ओम गुप्ता, अशोक कांस्यकार, रजनीकांत चौधरी, श्यामनंदन लोहरा, देवा कुमार, मनीष शिखर, राहुल शाहा, विश्वजीत शाहदेव, सौरभ शिखर, सजल कुमार, मनीष सिंह, अशोक प्रसाद सहित भाजपाई मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन