सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़, कई राउंड फायरिंग
Updated at : 17 Mar 2019 1:04 AM (IST)
विज्ञापन

लोहरदगा : लोहरदगा-गुमला बॉर्डर पर पेशरार के घने गनी जंगल में सुरक्षा बल के जवानों तथा माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुआ. इस दौरान दोनों ओर से फायरिंग की गयी. इस दौरान किसी माओवादी के पकड़े जाने या मारे जाने की खबर नहीं है. सुरक्षाबलों की जवाबी कार्रवाई के बाद माओवादी घने जंगल का फायदा उठा […]
विज्ञापन
लोहरदगा : लोहरदगा-गुमला बॉर्डर पर पेशरार के घने गनी जंगल में सुरक्षा बल के जवानों तथा माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुआ. इस दौरान दोनों ओर से फायरिंग की गयी. इस दौरान किसी माओवादी के पकड़े जाने या मारे जाने की खबर नहीं है. सुरक्षाबलों की जवाबी कार्रवाई के बाद माओवादी घने जंगल का फायदा उठा कर भाग निकले.
फिलहाल, इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है. लोकसभा चुनाव को लेकर पिछले कुछ दिनों से लोहरदगा-गुमला बॉर्डर पर सर्च अभियान चलाया जा रहा है. गनी जंगल में माओवादी रवींद्र गंझू के दस्ते के सक्रिय होने की खबर मिली थी. इसके बाद से जंगल और आसपास के इलाकों में सर्च अभियान चलाया जा रहा था.शनिवार सुबह सुरक्षाबलों को देख कर माओवादियों ने फायरिंग शुरू कर दी.
माओवादियों की फायरिंग के बाद सुरक्षाबलों ने भी जवाब में फायरिंग की. इसके बाद माओवादी दस्ता भाग निकला. सुरक्षाबलों ने जंगल से माओवादियों का सामान बरामद किया है. पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सुरक्षा बलों ने जंगल से माओवादियों का पीठू बैग, जूता, कपड़ा बरामद किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




