नुक्कड़ नाटक के माध्यम से मान धन योजना की जानकारी दी
कुड़ू़: लोकनाथ लोहरा कला जत्था दुंदरू पेसरार की टीम ने बुधवार को प्रखंड के बड़की चांपी में नुक्कड़ नाटक तथा हैंडवील वितरण करते हुए प्रधानमंत्री श्रमजीवी मान धन योजना को लेकर अभियान चलाया. कला जत्था टीम के सचिव आलोक राज उर्फ लोकनाथ लोहरा ने नुक्कड़ नाटक को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार द्वारा प्रधानमंत्री […]
कुड़ू़: लोकनाथ लोहरा कला जत्था दुंदरू पेसरार की टीम ने बुधवार को प्रखंड के बड़की चांपी में नुक्कड़ नाटक तथा हैंडवील वितरण करते हुए प्रधानमंत्री श्रमजीवी मान धन योजना को लेकर अभियान चलाया. कला जत्था टीम के सचिव आलोक राज उर्फ लोकनाथ लोहरा ने नुक्कड़ नाटक को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार द्वारा प्रधानमंत्री श्रमजीवी मान धन योजना के तहत मजदूरों को मिलनेवाले पेंशन का लाभ कैसे मजदूरों को मिलेगा इसी को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है.
आपके शहर में
आम जन व मजदूर इसका लाभ लें. मौके पर कला जत्था की टीम ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से योजना से होने वाले लाभ तथा आने वाले समय में ग्रामीणों, मजदूरों को कितना फायदा होगा इसके संबध में जानकारी दी. टीम में आलोक राज, लोकनाथ लोहरा, दीपक उरांव, कयुम पवरिया, बैजू उरांव, घनश्याम उरांव, लौवा उरांव, भंडारी उरांव, सुखदेव लोहरा, विजय महतो, अनिता देवी, निशा कुजुर, संगिता देवी समेत अन्य शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए