लोस चुनाव को लेकर कुड़ू में बन रहा है सात कलस्टर

कुड़ू : आसन्न लोकसभा चुनाव को देखते हुए बुधवार को उपायुक्त आकांक्षा रंजन तथा एसपी प्रियदर्शी आलोक ने तीन कलस्टर तथा तीन मतदान केंद्रों का बूथ सत्यापन किया. मतदान केंद्रों के निरीक्षण के क्रम में डीसी तथा एसपी ने सुरक्षाकर्मियों के ठहरने, कलस्टर से मतदान केंद्रों तक पोलिंग पार्टी के आवागमन से लेकर मतदान के […]
कुड़ू : आसन्न लोकसभा चुनाव को देखते हुए बुधवार को उपायुक्त आकांक्षा रंजन तथा एसपी प्रियदर्शी आलोक ने तीन कलस्टर तथा तीन मतदान केंद्रों का बूथ सत्यापन किया.
मतदान केंद्रों के निरीक्षण के क्रम में डीसी तथा एसपी ने सुरक्षाकर्मियों के ठहरने, कलस्टर से मतदान केंद्रों तक पोलिंग पार्टी के आवागमन से लेकर मतदान के लिए निर्धारित कमरों, पेयजल, शौचालय समेत अन्य तैयारियों की जानकारी संबंधित विद्यालय के शिक्षकों से लिया. उपायुक्त ने बीडीओ तथा सीओ को कई दिशा-निर्देश जारी किया. बताया जाता है कि चुनाव आयोग के निर्देश पर डीसी तथा एसपी द्वारा मतदान केंद्रों तथा कलस्टर का सत्यापन किया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




