ePaper

लोकसभा चुनाव को लेकर जिम्मेवारी दी गयी

Updated at : 14 Feb 2019 3:12 AM (IST)
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव को लेकर जिम्मेवारी दी गयी

लोहरदगा : समाहरणालय के सभागार में कोषांगों के वरीय एवं नोडल पदाधिकारियों के साथ बैठक की गयी. बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त आकांक्षा रंजन ने की. इसमें उपायुक्त ने लोकसभा चुनाव 2019 के विभिन्न कार्यों के ससमय निष्पादन के लिए गठित कोषांग को सक्रिय होने का निर्देश दिया. कर्मिक कोषांग में अपर समाहर्ता रंजित कुमार सिन्हा […]

विज्ञापन

लोहरदगा : समाहरणालय के सभागार में कोषांगों के वरीय एवं नोडल पदाधिकारियों के साथ बैठक की गयी. बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त आकांक्षा रंजन ने की. इसमें उपायुक्त ने लोकसभा चुनाव 2019 के विभिन्न कार्यों के ससमय निष्पादन के लिए गठित कोषांग को सक्रिय होने का निर्देश दिया.

कर्मिक कोषांग में अपर समाहर्ता रंजित कुमार सिन्हा को वरीय पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी सह जिला शिक्षा अधीक्षक रतन कुमार महवार को प्रभारी पदाधिकारी, जिला सूचना पदाधिकारी एनआइसी वीरेंद्र प्रसाद, कार्यपालक दंडाधिकारी छंदा भट्टाचार्या, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी राजेंद्र प्रसाद, सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी सम्रग शिक्षा अभियान अशोक कुमार पांडेय, सहायक योजना पदाधिकारी सुगनू नायक हैं. समग्री सह मतदाता सूची कोषांग जिला पंचायत पदाधिकारी देवनिस किड़ो को वरीय पदाधिकारी बनाया गया है. कार्यपालक दंडाधिकारी राजीव नीरज, जिला सहकारिता पदाधिकारी रामकुमार प्रसाद को प्रभारी पदाधिकारी बनाया गया.

सहायक अभियंता एनआरइपी शिवनाथ महतो, सहायक अभियंता आरइओ अनिल कुमार गुप्ता, सहायक अभियंता आरइओ विजय कुमार दास, सहायक सांख्यिकी पदाधिकारी रामजी सिंह, सहायक अभियंता आरइओ डोमन मंडल और सहायक सांख्यिकी पदाधिकारी जेवियर मिंज को वरीय पदाधिकारी बनाया गया है. निर्वाचन कोषांग में अपर समाहर्ता रंजित कुमार सिन्हा को वरीय पदाधिकारी, किस्को के सीओ विशालदीप खलखो को उप निर्वाचन पदाधिकारी बनाया गया है. जिला नियोजन पदाधिकारी पंजक कुमार झा को प्रभारी पदाधिकारी और आकांक्षी जिला पदाधिकारी वरुण शर्मा को वरीय पदाधिकारी बनाया गया है. वाहन कोषांग में कार्यपालक दंडाधिकारी सह जिला परिवहन पदाधिकारी अमित बेसरा को वरीय पदाधिकारी, जिला गव्य विकास पदाधिकारी त्रिदेव मंडल, कृषि उत्पादन बाजार समिति के पणन सचिव अभय , सहायक खनन पदाधिकारी निरंजन प्रसाद, जिला कृषि पदाधिकारी शैलेंद्र प्रसाद को अन्य पदाधिकारी बनाया गया. विधि व्यवस्था सह अचार संहिता सह रूट चार्ट कोषांग में अनुमंडल पदाधिकारी ज्योति कुमार को वरीय पदाधिकारी, कार्यपालक दंडाधिकारी पियुष शालिना डोना मिंज को प्रभारी पदाधिकारी नियुक्त किया गया गया.

मतदाता सूची विखंडीकरण कोषांग में जिला पंचायत राज पदाधिकारी देवनिश किड़ो को वरीय पदाधिकारी बनाया गया है. समान्य प्रशिक्षण सह इवीएम एवं वीवीपैट प्रशिक्षण कोषांग में अपर समाहर्ता रंजित कुमार सिन्हा को वरीय पदाधिकारी बनाया गया. निर्वाचन व्यय लेखा में वाणिज्यकर उपायुक्त सुरेश प्रसाद, मीडिया कोषांग में जिला जनसंपर्क पदाधिकारी पलटू महतो, प्रेक्षक कोषांग में जिला योजना पदाधिकारी महेश भगत, इवीएम एंड वीवीपैट कोषांग में डीडीसी आर रोनिटा, इडीसी पोस्टल बैलेट पेपर कोषांग में जिला योजना पदाधिकारी महेश भगत, निर्वाचन नियंत्रण कक्ष कार्यपालक दंडाधिकारी मनीषा तिर्की, स्वीप कोषांग में डीडीसी और लॉजिस्टक कोषांग में सीओ प्रमेश कुमार कुशवाहा को प्रभारी पदाधिकारी बनाया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola