महागठबंधन सर्कस की तरह कर रहा है काम
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

लोहरदगा : भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष राजमोहन राम की अध्यक्षता में पं दीनदयाल उपाध्याय की पुण्य तिथि को बलिदान दिवस के रूप में मनाया गया. मौके पर भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता लाल प्रतुल नाथ शाहदेव उपस्थित थे. जिलाध्यक्ष राजमोहन राम ने कहा कि दीनदयाल के विचार का अध्ययन करते समय उनकी वैचारिक प्रक्रिया जिसका […]
विज्ञापन
लोहरदगा : भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष राजमोहन राम की अध्यक्षता में पं दीनदयाल उपाध्याय की पुण्य तिथि को बलिदान दिवस के रूप में मनाया गया. मौके पर भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता लाल प्रतुल नाथ शाहदेव उपस्थित थे. जिलाध्यक्ष राजमोहन राम ने कहा कि दीनदयाल के विचार का अध्ययन करते समय उनकी वैचारिक प्रक्रिया जिसका आधार संस्कृति तथा धर्म है, को समझना आवश्यक है. सरकार ने पात्र व्यक्ति को लाभ पहुंचाने के लिए कई योजनाएं शुरू की हैं जिन योजनाओं से आमजन को सीधा फायदा पहुंचा है.
प्रदेश प्रवक्ता लाल प्रतुल नाथ शाहदेव ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का बलिदान दिवस भाजपा के लिये बहुत ही महत्वपूर्ण दिवस है. आज महागठबंधन एक सर्कस की तरह काम कर रहा है और गठबंधन के सभी लोग रिंगमास्टर का काम कर रहे हैं. मेरा परिवार भाजपा परिवार के तहत भाजपा के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी घर घर झंडा और स्टिकर लगायेंगे. यह भाजपा का बहुत बड़ा कार्यक्रम है झारखंड में इस कार्य हेतु 35 लाख कार्यकर्ता इसमें लगेंगे तथा पूरे देश में 10 करोड़ कार्यकर्ता इस कार्य को सुचारु रूप से पूर्ण करने का कार्य करेंगे.
12 फरवरी से 2 मार्च तक यह कार्यक्रम चलेगा. इस कार्यक्रम में बूथ स्तर तक के कार्यकर्ता लगेंगे और समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेंगे. महागठबंधन एक सर्कस है और सभी लोग इसमें रिंग मास्टर हैं. यहां पर सभी लोग व्यक्तिगत हितों को साधने में लगे हैं. हमने इस चुनाव के लिए दो नारा दिया है. अबकी बार 400 के पर तथा अबकी बार कांग्रेस का अंतिम संस्कार.
उन्होंने कहा कि हम आजसू से यह अपील करते हैं कि विकास के मुद्दे में भाजपा का साथ दें. हम यह मानकर चलते हैं कि आजसू विकास के मुद्दे में भाजपा का सपोर्ट करेगी. आज तक सरकार के हर सकारात्मक निर्णय में आजसू के नेता भी सम्मिलित रहे. मौके पर माटी कला बोर्ड के चेयरमैन श्रीचंद प्रजापति, ब्रजबिहारी प्रसाद, अशोक खत्री, मनीर उरांव, लाल नवल, रामाधार पाठक, फारुख केशर, रजनीकांत चौधरी, राजेश महतो, अमरेश भारती, अनिल उरांव, सहित भाजपा के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










